लूमिया 950, लूमिया 950 एक्सएल लॉन्च से पहले माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर लिस्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2015 13:58 IST
माइक्रोसॉफ्ट का इवेंट 6 अक्टूबर को होना है। उम्मीद है कि कंपनी इस इवेंट में अपने विंडोज 10 मोबाइल सिटीमैन (लूमिया 950) और टॉकमैन (लूमिया 950 एक्सएल) से पर्दा उठाएगी। हाल में इन दोनों हैंडसेट को कुछ देर के लिए माइक्रोसॉफ्ट स्टोर की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। हालांकि, बाद में इस पेज को हटा लिया गया।

इसकी जानकारी सबसे पहले एक ट्विटर यूज़र ने दी। माइक्रोसॉफ्ट स्टोर की आधिकारिक वेबसाइट पर माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 और लूमिया 950 एक्सएल के अनलॉक्ड वर्ज़न को ''विंडोज 10 रेडी फोन'' पेज पर लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग के मुताबिक, लूमिया 950 में 5.2 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले होगा जबकि लूमिया 950 एक्सएल में 5.7 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले। दोनों ही स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल के रियर कैमरे होने की जानकारी दी गई है और यह कार्ल ज़ेस ऑप्टिक्स से लैस होगा। इस लिस्टिंग में 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट (2 टीबी) फ़ीचर का भी जिक्र था। गौर करने वाली बात है कि माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर यह दावा किया गया कि लूमिया 950 और लूमिया 950 एक्सएल विंडोज 10 मोबाइल की जगह विंडोज 10 पर चलेगा। इन डिवाइस को माइक्रोसॉफ्ट स्टोर के यूनाइटेड किंगडम स्टोर पर लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग ग्रेट ब्रिटेन पाउंड मुद्रा में की गई थी। हालांकि, कीमत का खुलासा नहीं किया गया था।

इन डिवाइस के स्पेसिफिकेशन को लेकर भी पहले भी कई दावे किए जा चुके हैं। माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हैंडसेट में 5.2 इंच के क्यूएचडी ओलेड डिस्प्ले, 64 बिट हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 808 प्रोसेसर और 3जीबी का रैम होने का दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, डिवाइस में 21 मेगापिक्सल का प्योरव्यू रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल फ्रंट फेसिंग कैमरा, 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज (माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौजूद) और 3000 एमएएच की रीमूवेबल बैटरी है।

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 एक्सएल के बारे में दावा किया गया है कि इसमें 5.7 इंच का डिस्प्ले होगा। डिवाइस में 64 बिट ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रियर कैमरे के लिए ट्रिपल एलईडी फ्लैश मौजूद होंगे और इसमें 3300 एमएएच की रीमूवेबल बैटरी होगी। इस फोन में 21 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की बात कही गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  2. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  2. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  3. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  4. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  5. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  6. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  7. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  8. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  9. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  10. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.