माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950, 950 एक्सएल हो सकते हैं 6 अक्टूबर को लॉन्च

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950, 950 एक्सएल हो सकते हैं 6 अक्टूबर को लॉन्च
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट ने 6 अक्टूबर को एक मीडिया इवेंट के लिए इनवाइट भेजा है। इस इवेंट में कंपनी नए विंडोज 10 डिवाइस पेश करेगी। उम्मीद की जा रही है कि इवेंट में कंपनी अपने सर्फेस डिवाइस का नया वर्ज़न और नए फिटनेस ट्रेकर के साथ कई दिनों से सुर्खियों में रहे फ्लैगशिप स्मार्टफोन लूमिया 950 (कोडनेम टॉकमैन) और लूमिया 950 एक्सएल (कोडनेम सिटीमेन) को लॉन्च करेगी। ये दोनों ही स्मार्टफोन विंडोज 10 मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड हैं।

इनवाइट में लिखा है, ''विंडोज 10 डिवाइस को लेकर हमारे पास कुछ उत्साहवर्धक खबर है।'' इवेंट में कंपनी अपने सर्फेस प्रो 3 डिवाइस का लेटेस्ट वेरिएंट सर्फेस प्रो 4 को लॉन्च कर सकती है। इस डिवाइस के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है। हालांकि, अब तक जो रिपोर्ट सामने आई है, उससे तो यही लगता है कि सर्फेस प्रो 4 में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
surface 4 cityman microsoft
यह तय माना जा रहा है कि कंपनी का यह डिवाइस इंटेल के लेटेस्ट स्काइलेट चिपसेट के साथ आएगा। इसमें रियलसेंस वेब कैमरा उपलब्ध होगा जो विंडोज हेलो को सपोर्ट करेगा। कंपनी डिस्प्ले साइज को बढ़ाएगी और डिवाइस पहले की तुलना में ज्यादा पतले होंगे।

अब बात लूमिया 950 और लूमिया 950 एक्सएल की। इन डिवाइस के स्पेसिफिकेशन को लेकर भी कई दावे किए जा चुके हैं। माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हैंडसेट में 5.2 इंच के क्यूएचडी ओलेड डिस्प्ले, 64 बिट हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 808 प्रोसेसर और 3GB के रैम RAM) होने का दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, डिवाइस में 21 मेगापिक्सल का प्योरव्यू रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल फ्रंट फेसिंग कैमरा, 32GB की इनबिल्ट स्टोरेज (माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौजूद) और 3000एमएएच की रीमूवेबल बैटरी है।

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 एक्सएल के बारे में दावा किया गया है कि इसमें 5.7 इंच का डिस्प्ले होगा। डिवाइस में 64 बिट ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रियर कैमरे के लिए ट्रिपल एलईडी फ्लैश मौजूद होंगे और इसमें 3300एमएएच की रीमूवेबल बैटरी होगी। इस फोन में 21 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की बात कही गई है।

और अंत में बात माइक्रोसॉफ्ट बैंड 2 की। हमें इस डिवाइस के बारे में अभी कुछ ज्यादा नहीं पता। हम इसके बारे में 6 अक्टूबर को न्यूयॉर्क में होने वाले इवेंट में जान पाएंगे।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »