एलजी एक्स स्क्रीन में हैं दो डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

एलजी एक्स स्क्रीन में हैं दो डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
एलजी इंडिया ने सोमवार को भारत में अपना एक्स स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। एलजी एक्स स्क्रीन स्मार्टफोन 12,990 रुपये में एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील मिलेगा। यह हैंडसेट बुधवार से उपलब्ध होगा।

एलजी एक्स स्क्रीन की सबसे अहम खासियत डुअल डिस्प्ले सेटअप ऑलवेज ऑन डिस्प्ले है। हम इस फ़ीचर को एलजी वी10 और एलजी जी5 में देख चुके हैं। एलजी के लेटेस्ट हैंडसेट में 4.93 इंच का प्राइमरी स्क्रीन है जिसका रिज़ॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। दूसरा स्क्रीन 1.76 इंच का है और यह प्राइमरी स्क्रीन के किनारों पर मौजूद है।

एलजी एक्स स्क्रीन के दूसरे डिस्प्ले में यूज़र ऐप्स और कॉल के नोटिफिकेशन देख पाएंगे। इस डिस्प्ले से यूज़र समय, तारीख, बैटरी स्थिति और अन्य नोटिफिकेशन भी देख सकेंगे। इसके लिए फोन को ऑन करने की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

कंपनी का दावा है कि एलजी एक्स स्क्रीन एसओएस मोड से लैस पहला स्मार्टफोन है। सेकेंडरी डिस्प्ले में एसओएस बटन दिखेगा। पावर बटन को क्रम में पांच बार दबाने पर पैनिक बटन एक्टिव हो जाएगा।

एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले एलजी एक्स स्क्रीन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ का क्वाड-कोर प्रोसेससर है। इसके साथ मौजूद है 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और पावर देने के लिए 2300 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरे और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आएगा।

इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 142.6x71.8x7.1 मिलीमीटर है और यह 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के साथ आएगा। स्मार्टफोन को ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

कंपनी एलजी एक्स स्क्रीन के साथ कई लॉन्च ऑफर भी दे रही है। एसबीआई कार्ड इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 650 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा हंगामा प्ले और हंगामा प्ले ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। ग्राहकों को वोडाफोन का 4जी डेटा ऑफर भी मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट पर
  2. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  3. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  5. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  6. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  7. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  8. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  10. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »