• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • LG ने पूरी तरह से बंद किया मोबाइल कारोबार, घाटे के बाद बंद होने वाली पहली कंपनी बनी

LG ने पूरी तरह से बंद किया मोबाइल कारोबार, घाटे के बाद बंद होने वाली पहली कंपनी बनी

लगातार LG मोबाइल सेगमेंट में हो रहे घाटे को मद्देनज़र रखते हुए अब कंपनी ने इसे बंद कर दिया है, ताकि कंपनी अपने अन्य क्षेत्रों जैसे इलेक्ट्रिक वीकल कंपोनेंट्स, कनेक्टिड डिवाइस एंड स्मार्ट होम आदि पर ध्यान केंद्रित कर सके।

LG ने पूरी तरह से बंद किया मोबाइल कारोबार, घाटे के बाद बंद होने वाली पहली कंपनी बनी
ख़ास बातें
  • LG मोबाइल डिविज़न पिछले 6 सालों से घाटे में चल रहा था
  • ग्लोबल मार्केट शेयर महज 2 प्रतिशत था
  • LG Electronics पर ध्यान केंद्रित करेगी कंपनी
विज्ञापन
दक्षिण कोरियाई कंपनी LG ने सोमवार को ऐलान किया कि वह पूरी तरह से अपने मोबाइल कारोबार को बंद कर रही है। बता दें, बीते छह सालों से कंपनी लगातार मोबाइल सेगमेंट में घाटे का सामना कर रही थी, जिस वजह से अब कंपनी ने इसे बंद करने का निर्णय ले लिया है। एलजी का स्मार्टफोन मार्केट में ग्लोबल शेयर सिर्फ 2 प्रतिशत ही है। रिसर्च प्रोवाइडर काउंटरपॉइंट के मुताबिक, एलजी ने पिछले साल 23 मिलियन फोन शिप किए थे, इसकी तुलना में सैमसंग ने 256 मिलियन फोन शीप किए थे। कारोबार में लगातार हो रहे नुकसान को झेलते-झेलते अब आखिरकार कंपनी ने इसे शटडाउन करने का फैसला ले लिया है।

Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक LG ने अपने मोबाइल कारोबार को बंद करने का ऐलान कर दिया है। यह कंपनी पिछले छह सालों से अपने मोबाइल डिविज़न में घाटे का सामना कर रही है। कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि लगातार मोबाइल सेगमेंट में हो रहे घाटे को मद्देनज़र रखते हुए अब कंपनी ने इसे बंद कर दिया है, ताकि कंपनी अपने अन्य क्षेत्रों जैसे इलेक्ट्रिक वीकल कंपोनेंट्स, कनेक्टिड डिवाइस एंड स्मार्ट होम आदि पर ध्यान केंद्रित कर सके।

जैसे कि उल्लेख किया गया है कि एलजी पिछले कई सालों से घाटे का सामना कर रही थी, वहीं पिछले कुछ समय से खबरें आ रही थी कंपनी कुछ ही दिनों में अपने मोबाइल सेगमेंट कारोबार को बंद करने वाली है। हालांकि, तब कंपनी द्वारा इस संबंध में किसी प्रकार का आधिकारिक बयान ज़ारी नहीं किया गया था। लेकिन अब कंपनी ने कारोबार को बंद करने के ऐलान के साथ पिछली सभी लीक्स को पुख्ता कर दिया है।

बताया जा रहा है कि कंपनी अपने स्मार्टफोन डिविज़न के कर्मचारियों को अन्य LG Electronics बिजनेस में शिफ्ट करेगी।

बयान में यह भी कहा गया है कि भले ही कंपनी अपने मोबाइल कारोबार को खत्म कर रही हो, लेकिन मौजूदा मोबाइल प्रोडक्ट्स के लिए कंपनी सर्विस सपोर्ट और सॉफ्टवेयर अपडेट्स जैसी सुविधाएं देना ज़ारी रखेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, Samsung, Apple, Oppo, Vivo, Xiaomi, HTC, Nokia, Blackberry
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »