LG Wine Smart एंड्रॉयड फ्लिप फोन लॉन्च

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 5 अगस्त 2015 11:41 IST
एलजी (LG) ने उन खास ग्लोबल कंज्यूमर को ध्यान में रखते हुए अपना नया फ्लिप फोन लॉन्च किया है जिन्हें अब भी फोल्ड होने वाले डिवाइस पसंद हैं।

दक्षिण कोरिया की इस कंपनी ने इस बार लीक से हटते हुए किसी फ्लिप फोन को अपने होम मार्केट से बाहर लॉन्च किया है। एलजी वाइन स्मार्ट 2015 (LG Wine Smart 2015) इस महीने के अंत में चुनिंदा मार्केट में उपलब्ध होगा, जिसमें फ्रांस, इटली, पॉलैंड, स्पेन, कज़ाकिस्तान और जापान शामिल है। LG ने बताया कि कीमत और उपलब्धता की जानकारी स्थानीय लॉन्च के दौरान दी जाएगी।

LG Wine Smart को एलजी जेंटल (LG Gentle) फ्लिप फोन का इंटरनेशल वेरिएंट बताया जा रहा है जिसे कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में कोरियाई मार्केट में लॉन्च किया था। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने पिछले साल भी Wine Smart के नाम से एक फ्लिप फोन कोरियाई मार्केट में उतारा था। हालांकि, नए LG Wine Smart फोन में अपग्रेडेड फ़ीचर हैं।

कंपनी का कहना है, ''पिछले साल कोरिया में लॉन्च किए गए ऑरिजनल Wine Smart फोन को मिले सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए LG ने लेटेस्ट मॉडल में कई एडवांस्ड मल्टीमीडिया फ़ीचर डाले हैं।"
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो LG Wine Smart फ्लिप फोन और LG Gentle में कोई अंतर नहीं है। LG Wine Smart स्मार्टफोन में 3.2 इंच का LCD टचस्क्रीन है, जिसका रिजॉल्यूशन है 320x480 pixels। हैंडसेट में एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप (Android 5.1 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। इस फ्लिप फोन में 1.1GHz quad-core प्रोसेसर मौजूद होगा और साथ में होगा 1GB का रैम (RAM)। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 4GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड भी किया जा सकता है।
Advertisement

LG के इस नए फ्लिप फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जबकि इसका फ्रंट कैमरा 0.3 मेगापिक्सल का है। हैंडसेट में 1700mAh की रीमूवेबल बैटरी है। 4G LTE के अलावा LG Wine Smart में वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी और 3G कनेक्टिविटी फीचर मौजूद हैं। फोन का डाइमेंशन 117.7x58.7x16.6mm है और वजन 143 ग्राम। यह हैंडसेट नेवी (Navy) और बरगंडी (Burgundy) कलर में उपलब्ध होगा। LG Gentle स्मार्टफोन में T9 कीबोर्ड मौजूद है। रियर पैनल पर लेदर फिनिश दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo को टक्कर देने यह कंपनी लाएगी 200MP के तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Android यूजर्स के लिए खुशखबरी! X पर 18 महीने पहले शेड्यूल कर सकेंगे पोस्ट
  2. Oppo को टक्कर देने यह कंपनी लाएगी 200MP के तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Aadhaar Email फ्री में अपडेट करने का मौका! 31 दिसंबर के बाद लगेंगे पैसे! घर बैठे ऐसे करें अपडेट
  4. OnePlus Turbo 6Xs हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  5. सर्दियां आ गई हैं! रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय जान लें सुरक्षा से जुड़ी ये जरूरी बातें
  6. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
  7. Vivo X500e ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 7200mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  8. ₹3350 सस्ता मिल रहा iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन!
  9. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  10. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.