LG V30 की नई तस्वीरें लीक, डिज़ाइन का हुआ खुलासा

एलजी वी30 स्मार्टफोन बर्लिन में 31 अगस्त को आईएफए में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन इससे पहले स्मार्टफोन को लेकर लगातार लीक में जानकारी सामने आ रही है। अब एलजी वी30 स्मार्टफोन की एक ताजा तस्वीर लीक हुई है जिसमें डिवाइस को हर तरफ़ से देखा जा सकता है।

LG V30 की नई तस्वीरें लीक, डिज़ाइन का हुआ खुलासा
ख़ास बातें
  • एलजी वी30 स्मार्टफोन 31 अगस्त को लॉन्च होगा
  • फोन की सबसे अहम ख़ासियत इसमें दिया गया डुअल कैमरा सेटअप होगा
  • नई तस्वीर से फोन में बेज़ल-लेस डिस्प्ले होने का पता चलता है
विज्ञापन
एलजी वी30 स्मार्टफोन बर्लिन में 31 अगस्त को आईएफए में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन इससे पहले स्मार्टफोन को लेकर लगातार लीक में जानकारी सामने आ रही है। अब एलजी वी30 स्मार्टफोन की एक ताजा तस्वीर लीक हुई है जिसमें डिवाइस को हर तरफ़ से देखा जा सकता है। लीक तस्वीरों से पता चलता है फोन की अहम ख़ासियत है इसके रियर पर दिया गया डुअल कैमरा सेटअप। और आगे की तरफ़ लगभग बेज़ल-लेस डिस्प्ले है।

टिप्स्टर इवान ब्लास ने ट्विटर पर एलजी वी30 की तस्वीर साझा की, और इनके रिकॉर्ड को देखते हुए कहा जा सकता है कि इस तस्वीर से दो हफ्ते बाद लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट की झलक देखी जा सकती है। इस तस्वीर में दिख रहे सिल्वर कलर वेरिएंट में आगे की तरफ़ एक डिस्प्ले और ऊपर व नीचे की तरफ़ बेज़ल लगभग नहीं है। और इस फोन में होम बटन नहीं है। स्मार्टफोन में एक मेटैलिक फिनिश है और एंटीना बैंड देखे जा सकते हैं। फोन में बांयीं तरफ़ वॉल्यूम रॉकर बटन हैं जबकि स्मार्टफोन में दांयीं तरफ़ एक सिम स्लॉट है।

एलजी वी30 की तस्वीर के रियर पर एक हॉरीज़ॉन्टल डुअल कैमरा सेटअप है जो फ्लैश के साथ आता है। फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। रियर पर एक एलजी लोगो और स्मार्टफोन का नाम भी लिखा हुआ है। पिछली लीक की बात करें तो, फोन में कहीं भी कोई दूसरा स्क्रीन नहीं दिख रहा है।

एलजी वी30 में कंपनी की कस्टम एंड्रॉयड यूआई यूएक्स 6.0+ होगी, जिसे ओलेड फुलविज़न डिस्प्ले के साथ बेहतर तरीके से काम करने के लिए ऑप्टिमाइज़ किया है। कंपनी ने यह भी बताया कि यूएक्स 6.0+ में यूज़र को ज़्यादा पर्सनलाइज़ विकल्प मिलेंगे।

स्मार्टफोन को रेगुलर और प्लस- दो वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। दोनों वेरिएंट में क्रमशः 64 जीबी और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। दोनों वेरिएंट में 6 इंच ओलेड क्वाडएचडी+ फुल विज़न डिस्प्ले होगा। एलजी वी30 के रेगुलर और प्लस वेरिएंट में मुख्य फर्क डिपार्टेमेंट और वायरलेस चार्जिंग क्षमता का होगा। बहरहाल, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि वी30 के किस वेरिएंट में ये फ़ीचर दिए जाएंगे।

स्मार्टफोन के दोनों वेरिएंट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। फोन में 16 मेगापिक्सल और 13 मेगापिक्सल सेंसर वाला डुअल कैमरा सेटअप होगा। इसके अलावा, रिपोर्ट के अनुसार स्मार्टफोन के दोनों वेरिएंट में 6 जीबी रैम और 3200 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है। कीमत की बात करें तो, एलजी वी30 और एलजी वी30 प्लस की कीमत क्रमशः 8,00,000 कोरियाई वॉन (करीब 44,900 रुपये) और 1,000,000 (करीब 56,100 रुपये) होगी। लेकिन हमारी सलाह है कि कंपनी द्वारा किसी भी जानकारी की पुष्टि के लिए हमें कुछ वक्त तक इंतज़ार करना होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »