LG V30 स्मार्टफोन 31 अगस्त को होगा लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी

एलजी ने मंगलवार को आने वाले अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन वी30 स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख का ऐलान कर दिया। एलजी ने पिछले महीने ही 'सेव द डेट' टैगलाइन के साथ एक इनवाइट भेजा था, और अब लेटेस्ट इनवाइट में एलजी ने साफतौर पर एलजी वी30 का ज़िक्र किया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 अगस्त 2017 12:10 IST
ख़ास बातें
  • एलजी वी30 में एक फुलविज़न डिस्प्ले होने का खुलासा हुआ है
  • एलजी वी30को 31 अगस्त को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है
  • एलजी ने पहले भी अपने प्रोडक्ट के लिए हिटरिकॉर्ड के लिए साझेदारी की है
एलजी ने मंगलवार को आने वाले अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन वी30 स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख का ऐलान कर दिया। एलजी ने पिछले महीने ही 'सेव द डेट' टैगलाइन के साथ एक इनवाइट भेजा था, और अब लेटेस्ट इनवाइट में एलजी ने साफतौर पर एलजी वी30 का ज़िक्र किया है। इनवाइट में 'Lights. Camera. Action.'जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है। इस इनवाइट में भी दोहराया गया है कि लॉन्च इवेंट बर्लिंन और जर्मनी में आयोजित किया जाएगा। और इन तारीखों से संकेत मिलते हैं कि यह एक प्री-आईएफए 2017 इवेंट होगा।

पिछले प्रोडक्ट के साथ, एलजी ने जोसेफ गॉर्डन-लेविट और इसके हिटरिकॉर्ड ऑर्गनाइज़ेशन के साथ साझेदारी की है, जिससे इनोवेटिव वीडियो के जरिए नए प्रोडक्ट की क्षमताओं को दिखाया जा सके। बहरहाल, इस बार एक नए वीडियो में कंपनी के आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी वी30 स्मार्टफोन की पहली झलक देखने को मिली है।
Advertisement
 

ड्रॉयड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गॉर्डन-लेविट के साथ हुई साझेदारी में आयोजित की गई एक प्रतियोगिता के जरिए, एलजी नए प्रोडक्ट के जरिए वीडियो शूट करने के लिए उत्साहित कर रही है और इस साल आईं एंट्री में अभी तक रिलीज़ नहीं हुए वी30 की स्पष्ट तस्वीरें देखीं जा सकती हैं। हालांकि, ये वीडियो हाई-रिज़ॉल्यूशन नहीं है, लेकिन इसमें फोन के डुअल कैमरा सेटअप, मेटल बॉडी बैक और रियर पर 'V'अक्षर के साथ एक फिंगरप्रिंट सेंसर देखा जा सकता है।
 

गौर करने वाली बात है कि वीडियो में दिख रहे हैंडसेट का डिज़ाइन, जुलाई में लीक हुए वीडियो में दिखे स्मार्टफोन जैसा ही है। वीडियो में दिख रहे कथित एलजी वी30 में डिस्प्ले के ऊपर व नीचे बेज़ल के साथ एक फुलविज़न डिस्प्ले और घुमावदार किनारे देखे जा सकते हैं। एलजी जी6 और क्यू6 में भी इसी तरह का डिज़ाइन देखा गया था।
Advertisement

याद दिला दें कि एलजी ने हाल ही में पुष्टि की थी कि कंपनी के अगले बड़े स्मार्टफोन (वी30) में एक 6 इंच फुलविज़न क्वाडएचडी+ पी-ओलेड डिस्प्ले होगा। जैसी कि हमने ख़बर दी थी कि एलजी वी30 का डिस्प्ले भी एलजी जी6 की तरह ही 18:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा।
Advertisement

एलजी वी30 में दिए जाने वाले सेकेंडरी डिस्प्ले को कंपनी द्वारा खत्म किया जा सकता है और फोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर हो सकता है। इस हैंडसेट में 3200 एमएएच की बैटरी होने का पता चला है। इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 151.4x75.2x7.4 मिलीमीटर होने की उम्मीद है। फोन को 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज क्षमता में लॉन्च किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.