LG लॉन्च करेगी 5G फोन, स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से होगा लैस

एलजी ने इस बात को कंफर्म किया है कि कंपनी हाई-एंड स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी जो 5 जी कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा।

LG लॉन्च करेगी 5G फोन, स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से होगा लैस

LG लॉन्च करेगी 5G फोन, स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से होगा लैस

ख़ास बातें
  • LG का आगामी स्मार्टफोन करेगा 5 जी नेटवर्क को सपोर्ट
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस होगा LG का 5 जी फोन
  • 4,000 एमएएच की बैटरी होगी स्मार्टफोन में
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी LG अगले महीने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 (MWC 2019) के दौरान 24 फरवरी को इवेंट का आयोजन करने जा रही है। हाल ही में एलजी ने इस बात को कंफर्म किया है कि कंपनी हाई-एंड स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी जो 5 जी कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। LG के आगामी स्मार्टफोन में वैपर चेंबर कूलिंग सिस्टम के साथ फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी होगी। हालांकि, अभी एलजी ने फोन के नाम और अन्य डिटेल्स से पर्दा नहीं उठाया है।

याद करा दें कि, LG ने मंगलवार को YouTube चैनल पर कंपनी के 24 फरवरी के इवेंट को लेकर वीडियो साझा किया। इस वीडियो का टाइटल LG Premiere है। दक्षिण कोरियाई कंपनी के अगले स्मार्टफोन में गेस्चर कंट्रोल की उम्मीद कर सकते हैं। LG ने पिछले साल अगस्त में इस बात की घोषणा की थी कि कंपनी 5 जी स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। अब कंपनी ने इस बात को कंफर्म किया है कि MWC 2019 में कंपनी अपने 5 जी सपोर्ट से लैस फोन से पर्दा उठाएगी।

एलजी के आगामी 5 जी स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस को 45 प्रतिशत तक बूस्ट करने के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। थर्मल मैनेजमेंट बेहतर ढंग से कार्य कर सके इसके लिए वैपर चेंबर कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल होगा और यह 2.7 गुना तक अधिक प्रभावशाली होगा। याद करा दें कि, LG V40 ThinQ में हीट पाइप सिस्टम का इस्तेमाल किया गया था। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी होगी। स्मार्टफोन बिना बैटरी की खपत करे 5 जी नेटवर्क पर काम करने के लिए पहले से ही ऑप्टिमाइज़ होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: LG, 5G, Snapdragon 855, Vapour Chamber Cooling, MWC 2019, MWC
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »