एलजी वी20 स्मार्टफोन के टॉप पांच फ़ीचर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 सितंबर 2016 12:32 IST
ख़ास बातें
  • एलजी वी20 पूरी तरह से मेटल बॉडी का बना है
  • इस फोन में रियर पर एक डुअल कैमरा सेटअप है
  • यह पहला फोन है जो एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है
एलजी ने सैन फ्रांसिस्को में अपने बहुप्रतीक्षित इवेंट में आखिरकार एलजी वी20 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। इस स्मार्टफोन के सबसे पहले कंपनी की घेरलू बाजार दक्षिण कोरिया में उपलब्ध होने की उम्मीद है। इसके बाद इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को भारत सहित दूसरे बाजारों में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। गूगल द्वारा की गई पुष्टि के मुताबिक ही यह फोन दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 7.0 पर चलता है।

एलजी वी20 स्मार्टफोन पिछले साल के फ्लैगशिप फोन एलजी वी10 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। और इसमें पूरी तरह से एक नया डिज़ाइन, कैमरा सेटअप और ज्यादा ऑडियो फ़ीचर दिए गए हैं। हम आपको बताते हैं एलजी वी20 के कुछ बड़े फ़ीचर के बारे में।
Advertisement

1. डिज़ाइन और बनावट
एलजी वी20 का डिज़ाइन पिछले फोन से काफी बेहतर है और इसे बिना मॉड्यूलर चिन के फुल मेटल बॉडी से बनाया गया है। एलजी वी10 से तुलना करें तो वी10 में एक प्लास्टिक टॉप, एक मेटल एज और एक रबर रियर कवर दिया गया था। एलजी ने नए डिज़ाइन के बावज़ूद इस फोन में रिमूवेबल रियर (रिमूवेबल बैटरी के लिए) दिया है।
Advertisement

एलजी वी20 में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। एलजी का दावा है कि इस स्मार्टफोन ने वी10 की तरह ही ड्यूरेबिलिटी के लिए एमटीएल-एसटीडी 810जी ट्रांज़िट ड्रॉप टेस्ट पास किया है। एलजी वी20 पिछले वी10 स्मार्टफोन से हल्का और पतला भी है। वी20 की मोटाई 7.6 एमएम और वज़न 174 ग्राम है जबकि वी10 की मोटाई 8.6 एमएम व वज़न 192 ग्राम था।

2. डुअल रियर कैमरा
Advertisement
वी10 की सबसे बड़ी खासियत में से एक है बेहतर फोटोग्राफी के लिए दिया गया डुअल रियर कैमरा। एलजी वी20 में रियर पर 135 डिग्री का 8 मेगापिक्सल लेंस और 75 डिग्री का 16 मेगापिक्सल लेंस है। वहीं फ्रंट में 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल कैमरा है। स्मार्टफोन में ऑटो शॉट फ़ीचर दिया गया है जो यूज़र की मुस्कुराहट को डिटेक्ट करके अपने आप सेल्फी ख़ीच लेगा।

एलजी वी20 का कैमरा हाइब्रिड ऑटोफोकस (एएफ) फ़ीचर के साथ आता है जिससे यह लेज़र डिटेक्शन ऑटोफोकस, फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और कंट्रास्ट ऑटोफोकस जैसे काम कर सकता है। कैमरा अपने आप ही यह पता करता है कि किस तस्वीर के लिए कौन सा ऑटोफोकस बेहतर है और उसी के अनुसार तस्वीर क्लिक होती है। इससे कम रोशनी में भी शार्प तस्वीरें ली जा सकती हैं। बेहतर मोशन फोटोग्राफी के लिए ओआईएस 3.0 दिया गया है। याद दिला दें, एलजी वी10 में डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप ( एक वाइड एंगल लेंस और एक स्टैंडर्ड लेंस) दियी गया था और इसमें सेल्फी फोटोग्राफी पर ज्यादा ध्यान दिया गया था।
Advertisement

3. एंड्रॉयड 7.0 नूगा
एलजी वी20 में एंड्रॉयड 7.0 नूगा दिया गया है। यह गूगल के इन ऐप सर्च फंक्शन से लैस होगा। कंपनी ने इस बार एलजी यूएक्स 5.0+ स्किन का इस्तेमाल किया है। नए इन ऐप सर्च फ़ीचर की मदद से यूज़र किसी भी गूगल ऐप में कॉन्टेक्ट, ईमेल, टेक्स्ट मैसेज और फोटो सर्च कर पाएंगे। इसमें मल्टी-विंडो भी मौजूद है, जिसकी मदद से आप दो ऐप को एक साथ चला पाएंगे।
Advertisement

4. सेकेंडरी स्क्रीन
एलजी वी10 की तरह इसमें भी एक सेकेंडरी डिस्प्ले है। इस स्क्रीन की डेनसिटी 513 पीपीआई है। एलजी वी20 के सेकेंडरी डिस्प्ले में वी10 की तुलना में फॉन्ट 50 फीसदी ज्यादा बड़ा नज़र आता है। इस कारण से यूज़र के लिए नोटिफिकेशन और अलर्ट देख पाना ज्यादा आसान हो जाएगा। इसके अलावा इसमें एक नया एक्सपेंडेबल नोटिफिकेशन फ़ीचर भी है जिससे यूज़र सेकेंडरी स्क्रीन पर एक बटन को टैप कर बड़े मैसेज को देखने के लिए नोटिफिकेशन को बड़ा कर पाएगे और वहीं से फटाफट जवाब भी भेज सकेंगे। बात करें मुख्य स्क्रीन की तो इस हैंडसेट में वी10 की तरह ही 5.7 इंच का आईपीएस क्वांटम डिस्प्ले है।

5. ऑडियो सिस्टम
कहा जा रहा है कि 32-बिट हाई-फाई क्वाड डैक (फ्लैक, डीआईडी, डिफ़ और एलैक फाइल फॉरमेट के लिए सपोर्ट) वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। इससे फोन में साफ आवाज़ के साथ एम्बियंट नॉयज़ को 50 प्रतिशत कम हो जाएगा। इसके अलावा एलजी वी20 में एचडी ऑडियो रिकॉर्डर, बी एंड ओ प्ले स्पीकर जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।  इतना साफ है कि कंपनी ने म्यूज़िक का शौक रखने वालों को लुभाने की कोशिश की है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Genuinely useful secondary screen
  • Great camera quality
  • Excellent screen
  • Good battery life
  • Removable battery
  • Should be able to survive drops
  • Bad
  • Software bloat
  • Flagship-level pricing
  • Doesn't look or feel very premium
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  6. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  7. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.