एलजी वी20 के ऑडियो सिस्टम के बारे में कंपनी का खुलासा

एलजी वी20 के ऑडियो सिस्टम के बारे में कंपनी का खुलासा
ख़ास बातें
  • कंपनी ने वी20 के लिए ऑडियो फर्म बीएंडओ प्ले के साथ साझेदारी की है
  • एलजी वी20 के साथ एक जोड़ी बीएंडओ प्ले ईयरफोन भी मिलेंगे
  • एलजी लंबे समय से स्मार्टफोन वी20 के फीचर का खुलासा कर रही है
विज्ञापन
एलजी पिछले काफी समय से अपने आने वाले स्मार्टफोन वी20 के फीचर का खुलासा कर रही है। अब, कंपनी ने  वी10 के इस अपग्रेडेड स्मार्टफोन के ऑडियो सिस्टम के बारे में खुलासा किया है।

एलजी ने बुधवार को ऐलान किया की वी20 में बेहतर ऑडियो सिस्टम के लिेए कंपनी वने प्रीमियम ऑडियो फर्म बीएंडओ प्ले के साथ साझेदारी की है। बीएंडओ कंपनी बैंग एंड ऑल्युफ्सन का एक सब-ब्रांड है। एलजी के आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन में ऐसा ऑडियो सिस्टम होगा जिसे बीएंडओ के साथ साझेदारी में बनाया गया है। एलजी वी20 के साथ एक जोड़ी बीएंडओ प्ले ईयरफोन भी मिलेंगे। इससे पहले इसी महीने एलजी ने खुलासा किया था कि वी20 स्मार्टफोन दुनिया का पहला ऐसा फोन होगा जिसमें 32-बिट हई-फाई क्वाड डैक (डिजिटल टू एनालॉग कनवर्टर) होगा।

इस हैंडसेट को 6 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। एलजी के इस फ्लैगशिप हैंडसेट को अमेरिका के सेन फ्रांससिको शहर में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का वी20 हैंडसेट एंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर चलने वाला पहला फोन होगा। एलजी की इस जानकारी पर अब गूगल ने मुहर लगा दी है।

इससे पहले एलजी वी20 स्मार्टफोन की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गईं। इन तस्वीरों में एलजी वी20 को हर तरफ से देखा जा सकता है और एक नए स्मार्टफोन की सारी जानकारी मिलती है। इन तस्वीरों में एलजी वी10 के अपग्रेडेड वेरिएंट में रियर पर डुअल कैमरा दिया गया है और इसके नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। आगे की तरफ पतले बेज़ेल हैं और सिर्फ एक फ्रंट कैमरा ही है। ऑनलीक और एंड्रॉयड अथॉरिटी द्वारा लीक की गईं इन तस्वीरों में एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिख रहा है। इसके अलावा नीचे की तरफ एक स्पीकर ग्रिल जबकि बायीं तरफ वॉल्यूम बटटन हैं। एलजी वी20 में सबसे ऊपर पावर बटन दिख रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lg, LG V20, LG smartphone, V10, Audio system
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »