एलजी वी20 में होगा डुअल रियर कैमरा, तस्वीरों से हुआ खुलासा

एलजी वी20 में होगा डुअल रियर कैमरा, तस्वीरों से हुआ खुलासा
ख़ास बातें
  • एलजी वी10 के अपग्रेडेड वेरिएंट में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है
  • लीक तस्वीरो में मॉड्यूलर चिन होने की जानकारी सामने आई है
  • एलजी वी20को आधिकारिक रूप से 6 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन
एलजी सैन फ्रांसिस्को में 6 सितंबर को एक इवेंट आयोजित कर रही है जिसमें एलजी वी20 स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है। इस लॉन्च इवेंट में एक महीने से भी कम समय बचा है और अब एलजी वी20 स्मार्टफोन की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं। इन तस्वीरों में एलजी वी20 को हर तरफ से देखा जा सकता है और एक नए स्मार्टफोन की सारी जानकारी मिलती है।

इस फोन में सबसे बड़ा बदलाव एलजी जी5 की तरह नीचे दी गई मॉड्यूलर चिन है। इसके अलावा वी20 में मॉड्यूल-रिलीज बटन भी दिख रहा है। इससे लगता है कि चिन को हटाया जा सकता है और इसकी जगह कोई और मॉड्यूलर मोड्स दिए जा सकते हैं। एलजी का पहले मॉड्यूलर स्मार्टफोन जी5 को बहुत ज्यादा कामयाबी नहीं मिली है। गौर करने वाली बात है कि पिछली तिमाही में कंपनी की दो प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज और जी5 फोन की बिक्री बहुत ज्यादा नहीं हुई। नतीजतन दक्षिण कोरिया की इस कंपनी को लगातार पांचवीं तिमाही में मोबाइल बिजनेस में घाटा हुआ है। कंपनी को सितंबर में एलजी वी20 के लॉन्च से कंपनी की स्थिति तीसरी तिमाही में सुधरने की उम्मीद है।
 

तस्वीरो में देखा जा सकता है कि एलजी वी10 के अपग्रेडेड वेरिएंट में रियर पर डुअल कैमरा दिया गया है और इसके नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। आगे की तरफ पतले बेज़ेल हैं और सिर्फ एक फ्रंट कैमरा ही है। ऑनलीक और एंड्रॉयड अथॉरिटी द्वारा लीक की गईं इन तस्वीरों में एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिख रहा है। इसके अलावा नीचे की तरफ एक स्पीकर ग्रिल जबकि बायीं तरफ वॉल्यूम बटन हैं। एलजी वी20 में सबसे ऊपर पावर बटन दिख रहा है।

हालांकि, एलजी ने अभी तक एलजी वी20 की कोई आधिकारिक तस्वीर लॉन्च नहीं की है। इसलिए इन लीक तस्वीरों को आधिकारिक पुष्टि होने तक बहुत ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।

इससे पहले दक्षिण कोरिया की एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंक ने बताया था पिछले साल अक्टूबर महीने में लॉन्च किए गए एलजी वी10 का अपग्रेड वेरिएंट वी20 गूगल के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड नॉगट पर चलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, LG, LG V10, LG V20, LG V20 Launch, LG V20 Renders, Mobiles
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
  2. Vivo X500 Pro Max लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7800mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Vivo X500 Pro भारत में लॉन्च, डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. Vivo Watch GT 2 भारत में लॉन्च, 25 दिन चलेगी बैटरी, मिलेगा इमरजेंसी SOS फीचर; जानें कीमत
  5. Vivo X500 भारत में लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन्स
  6. Haier CIVIC AI MAXX रोबोट वैक्यूम क्लीनर, सभी मंजिल और पूरे घर की करेगा सफाई, खुद करेगा गंदगी की पहचान
  7. लॉन्च से पहले BGMI Air खेलने का मौका, भारत में Open Beta लाइव, यहां से करें डाउनलोड
  8. Xiaomi ने लॉन्च किया स्मार्ट कंबल, दो लोगों के लिए मिलेगी अलग-अलग गर्माहट, ऐप से होगा कंट्रोल
  9. HMD Rise 4G नाम से भारत आएगा Arc 2 फोन! थाईलैंड में कीमत करीब ₹6 हजार
  10. एंथ्रोपिक का नया AI Claude Duet भारत आया, जब आप ऑफिस में नहीं होंगे तो आपकी जगह करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »