एलजी वी20 स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च

एलजी वी20 स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • एलजी वी20 मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को में लॉन्च किया जाएगा
  • एलजी वी20, एंड्रॉयड एन के साथ आने वाला पहला फोन है
  • इस फोन में आगे की तरफ दो स्क्रीन होंगे
विज्ञापन
एलजी आज सैन फ्रांसिस्को में अपना आधिकारिक इवेंट आयोजित कर रही है। इस इवेंट में एलजी अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी वी20 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। एलजी वी20 के कई मुख्य स्पेसिफिकेशन के खुलासा कंपनी पहले ही कर चुकी है।

इससे पहले वी20 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन को लेकर कई लीक हो चुके हैं। एलजी ने यह पुष्टि कर दी है कि इस स्मार्टफोन में प्रीमियम स्पेसिफिकेशन दिए जाएगें।

अब लॉन्च से पहले चीन की सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो पर नए लीक के मुताबिक, वी20 में एक 5.7 इंच क्वाडएचडी मुख्य स्क्रीन, 16 मेगापिक्सल डुअल कैमरा, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 4000 एमएएच की बैटरी हो सकती है।

कंपनी एलजी वी20 के कई फीचर का खुलासा कर चुकी है। इस फोन को 32-बिट हाई-फाई क्वाड डैक और बीएंडओ प्ले ऑडियो सिस्टम के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा टीज़र से इस फोन के मॉड्यूलर सेटअप के साथ आने के भी संकेत मिलते हैं।

हाल ही में एलजी और गूगल दोनों ने पुष्टि की थी कि पिछले साल अक्टूबर महीने में लॉन्च किए गए एलजी वी10 का अपग्रेड वेरिएंट वी20 गूगल के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड नॉगट पर चलेगा।

गौर करने वाली बात है कि एलजी ने गूगल के साथ डेड्रीम वीआर प्लेटफॉर्म के लिए समझौता भी किया है। हम कंपनी से वर्चुअल रियालिटी के क्षेत्र में नई पेशकश की उम्मीद कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG mobile, Lg v20, Lg V20 mobile
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »