एलजी वी20 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर चलेगा, सितंबर में होगा लॉन्च

एलजी वी20 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर चलेगा, सितंबर में होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • एलजी वी10 का अपग्रेड वेरिएंट होगा वी20 स्मार्टफोन
  • एलजी वी20 स्मार्टफोन से है कंपनी को बहुत उम्मीदें
  • एलजी को मोबाइल बिजनेस में लगातार पांचवीं तिमाही में घाटे हुआ है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंक ने सोमवार को बताया कि उसकी सितंबर महीने से नया प्रीमियम स्मार्टफोन बेचने की योजना है। एलजी को उम्मीद है कि इस हैंडसेट की मदद से कंपनी मोबाइल डिवाइस के निराशाजनक सेल आंकड़ों में सुधार दर्ज करने में कामयाब रहेगी।

एलजी ने बताया कि पिछले साल अक्टूबर महीने में लॉन्च किए गए एलजी वी10 का अपग्रेड वेरिएंट वी20 गूगल के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड नॉगट पर चलेगा। कंपनी द्वारा एलजी वी20 हैंडसेट के बारे में इसे ज्यादा और कुछ नहीं बताया गया है।

गौर करने वाली बात है कि पिछली तिमाही में कंपनी की दो प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज और जी5 फोन की बिक्री बहुत ज्यादा नहीं हुई। नतीजतन दक्षिण कोरिया की इस कंपनी को लगातार पांचवीं तिमाही में मोबाइल बिजनेस में घाटा हुआ है।

कंपनी ने पिछले हफ्ते ही कहा था कि नए प्रोडक्ट के लॉन्च से कंपनी की स्थिति इस साल की तीसरी तिमाही में सुधरेगी। दूसरी तरफ, सैमसंग और ऐप्पल जैसी कंपनियां भी अपने नए प्रोडक्ट के साथ तैयार हैं। गैलेक्सी नोट सीरीज के अगले हैंडसेट को 2 अगस्त को लॉन्च किया जाना है। वहीं, ऐप्पल अगले आईफोन मॉडल को सितंबर महीने में लॉन्च करेगी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Android N, Android Nougat, LG, LG Mobiles, LG V20, Mobiles
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »