• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एलजी के स्मार्टफोन देश में बनने शुरू, हर साल 10 लाख फोन बनाने का लक्ष्य

एलजी के स्मार्टफोन देश में बनने शुरू, हर साल 10 लाख फोन बनाने का लक्ष्य

एलजी के स्मार्टफोन देश में बनने शुरू, हर साल 10 लाख फोन बनाने का लक्ष्य
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने वाली दक्षिण कोरिया की कंपनी एलजी ने ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के प्रति प्रतिबद्धता दोहरायी और स्थानीय रूप से विनिर्मित दो स्मार्टफोन पेश किए। कंपनी ने देश में 10 लाख स्मार्टफोन के विनिर्माण का लक्ष्य रखा है।

कंपनी जीडीएन इंटरप्राइजेज के साथ मिलकर अपने नोएडा कारखाने में फोन का विनिर्माण करेगी।

दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कंपनी के नए मोबाइल हैंडसेट पेश किये जिसकी कीमत 9,500 रुपये तथा 13,500 रुपये है।

एलजी के अलावा माइक्रोमैक्स, लावा, जियोनी, वनप्लस तथा शाओमी जैसी कंपनियां पहले ही देश में अपने हैंडसेट का एसेंबल करना शुरू कर चुकी हैं।

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के प्रबंध निदेशक किम की-वान ने कहा, ‘‘देश में स्मार्टफोन की काफी संभावना है और हम उसका उपयोग करना चाहते हैं और के-श्रृंखला पहला है जिसका हमने यहां विनिर्माण किया है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी देश में स्मार्टफोन खंड में वृद्धि को लेकर अपने नये मॉडल को लेकर आशान्वित है।

प्रसाद ने कहा कि यह उनके लिये व्यक्तिगत संतोष की बात है कि कंपनियां इलेक्ट्रॉनिक सामानों के विनिर्माण के लिये भारत में अपना आधार बना रही हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  2. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  3. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  4. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  5. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  6. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  7. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  8. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  9. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  10. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »