• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एलजी के7 एलटीई और के10 एलटीई बजट एंड्रॉयड फोन भारत में लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

एलजी के7 एलटीई और के10 एलटीई बजट एंड्रॉयड फोन भारत में लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

एलजी के7 एलटीई और के10 एलटीई बजट एंड्रॉयड फोन भारत में लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी ने गुरुवार दो नए स्मार्टफोन के10 एलटीई और के7 एलटीई भारत में लॉन्च कर दिए। एलजी के7 एलटीई की कीमत 9,500 रुपये रखी गई है और एलजी के10 एलटीई 13,500 रुपये में मिलेगा। गौरतलब है कि एलजी ने जनवरी महीने में सीईएस ट्रेड शो के मौके पर अपने 'के' सीरीज के इन दोनों हैंडसेट को पेश किया था। ज्ञात हो कि इन दोनों हैंडसेट के 3जी वेरिएंट भी हैं जिन्हें भारत में नहीं लॉन्च किया गया है। इसके अलावा भारत में लॉन्च किए गए मॉडल के स्पेसिफिकेशन अंतरराष्ट्रीय मॉडल से थोड़े अलग हैं।
 
lg-k7-lte

(तस्वीर- एलजी के7 एलटीई)

एलजी के7 एलटीई में 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (854x480 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। यह इन-सेल टच टेक्नोलॉजी से लैस है। एलजी के7 एलटीई स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट से लैस इस फोन में 1.5 जीबी का रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

एलजी के7 एलटीई का रियर और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इस फोन को पावर देने का काम करेगी 2125 एमएएच की बैटरी। डाइमेंशन 142.7 x 72.6 x 8.6 मिलीमीटर है। यह टाइटन, गोल्ड और व्हाइट कलर में मिलेगा।

अब बात एलजी के10 एलटीई की। इसमें क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए मौजूद है 2 जीबी रैम। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला हैंडसेट है। इसमें 5.3 इंच के एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है।

इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। 144.7x73.6x8.7 मिलीमीटर डाइमेंशन वाले इस फोन में मौजूद है 2300 एमएएच की बैटरी। यह व्हाइट, इंडिगो और गोल्ड कलर वेरिेएंट में उपलब्ध होगा।

एलजी के10 एलटीई और एलजी के7 एलटीई में अन्य फ़ीचर के तौर पर 2.5डी आर्क ग्लास डिजाइन व फोटोग्राफी के लिए गेस्चर शॉट, टैप एंड शॉट और गेस्चर इंटरवल शॉट शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, India, LG India, LG K10 LTE, LG K10 LTE Pric
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  2. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  4. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  5. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  6. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  7. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  9. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  10. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »