LG Q60 में हैं तीन रियर कैमरे, जानें दाम

LG Q60 में पिछले हिस्से पर तीन कैमरे हैं। एक 16 मेगापिक्सल का सेंसर है जो पीडीएएफ से लैस है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल सेंसर है।

LG Q60 में हैं तीन रियर कैमरे, जानें दाम

LG Q60 की कीमत 13,490 रुपये होगी

ख़ास बातें
  • एलजी क्यू60 में 6.26 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है
  • 3,500 एमएएच की बैटरी मौज़ूद है LG Q60 में
  • LG Q60 में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है
विज्ञापन
त्योहारी सीज़न का फायदा हर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी उठाना चाहती है। ऐसे में दक्षिण कोरियाई कंपनी LG कैसे पीछे रहती। एलजी ने भारतीय मार्केट में अपने LG Q60 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। अहम खासियतों की बात करें तो एलजी क्यू60 तीन रियर कैमरे, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 13 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है। गौर करने वाली बात है कि एलजी क्यू60 को कंपनी ने इस साल फरवरी में ही मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में लॉन्च किया था।
 

LG Q60 Price in India

एलजी क्यू60 की कीमत 13,490 रुपये होगी। कंपनी ने इसका सिर्फ एक वेरिएंट मार्केट में उतारा है जो 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। स्मार्टफोन की बिक्री 1 अक्टूबर से ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर शुरू होगी। हैंडसेट मोरक्कन ब्लू रंग में बिकेगा।

एलजी क्यू60 को LG K50 और LG K40 के साथ इस साल फरवरी में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में पेश किया गया था।

LG Q60 स्पेसिफिकेशन

एलजी क्यू60 में 6.26 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है और वाटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। प्रोसेसर के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। इतना ही बताया गया है कि क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

LG Q60 में पिछले हिस्से पर तीन कैमरे हैं। एक 16 मेगापिक्सल का सेंसर है जो पीडीएएफ से लैस है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है और 5 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल सेंसर। फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

फोन की बैटरी 3,500 एमएएच की है और इसका डाइमेंशन 161.3x77x8.7 मिलीमीटर है। वज़न 172 ग्राम है। फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्मार्टफोन डुअल ऐप फीचर के साथ आता है। इसमें गूगल असिस्टेंट के लिए अलग से बटन भी मौज़ूद है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.26 इंच
प्रोसेसर2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »