LG Q6+, Q6 और Q6a लॉन्च, इनमें है फुलविज़न डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर

मंगलवार को दक्षिण कोरियाई कंपनी एलजी द्वारा एलजी क्यू6 स्मार्टफोन लॉन्च करने की उम्मीद थी। लेकिन कंपनी ने एक कदम आगे बढ़ते हुए तीन नए स्मार्टफोन LG Q6+, Q6 और Q6a लॉन्च कर दिए। कंपनी का कहना है कि नई क्यू सीरीज़ में बेहद किफ़ायती दाम पर प्रीमियम फ़ीचर दिए गए हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 अगस्त 2017 10:56 IST
ख़ास बातें
  • तीनों फोन में 5.5 इंच डिस्प्ले है
  • ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलते हैं
  • तीनों फोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है
मंगलवार को दक्षिण कोरियाई कंपनी एलजी द्वारा एलजी क्यू6 स्मार्टफोन लॉन्च करने की उम्मीद थी। लेकिन कंपनी ने एक कदम आगे बढ़ते हुए तीन नए स्मार्टफोन LG Q6+, Q6 और Q6a लॉन्च कर दिए। कंपनी का कहना है कि नई क्यू सीरीज़ में बेहद किफ़ायती दाम पर प्रीमियम फ़ीचर दिए गए हैं। ये तीनों एक ही स्मार्टफोन के वेरिएंट हैं। इन तीनों स्मार्टफोन में कंपनी ने एक फुलविज़न डिस्प्ले दिया है। कंपनी ने एलजी जी6 में सबसे पहले यह डिस्प्ले दिया था और इसमें 18:9 का रेशियो है।

हालांकि कंपनी ने 'किफ़ायती दाम' का ज़िक्र किया है लेकिन एलजी ने अभी तक नए हैंडसेट की कीमत का ऐलान नहीं किया है। एलजी का कहना है कि एलजी क्यू6 अगले महीने से एशिया के मुख्य बाज़ारों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके बाद फोन की बिक्री यूरोप, लैटिन अमेरिका और उत्तरी अमेरिका में शुरू होगी।

गौर करने वाली बात है कि एलजी क्यू6+, एलजी क्यू6 और एलजी क्यू6ए का डिज़ाइन एक जैसा है। इसके अलावा इनका डिज़ाइन भी एलजी जी6 की तरह है और ये स्मार्टफोन एस्ट्रो ब्लैक व आइस प्लेटिनम कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराए जाएंगे। एलजी क्यू6+ को मरीन ब्लू कलर वेरिएंट में जबकि क्यू6 को टेरा गोल्ड और मिस्टिक व्हाइट कलर वेरिएंट में भी उपलब्ध कराया जाएगा। एलजी क्यू6ए को भी टेरा गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, एलजी क्यू6+, एलजी क्यू6 और एलजी क्यू6ए स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलते हैं। इनमें 1080x2160 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ 5.5 इंच का फुलविज़न डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर हैं। हालांकि मेमोरी की बात करें तो, एलजी क्यू6+ में 4 जीबी रैम, क्यू6 में 3 जीबी रैम जबकि क्यू6ए में 2 जीबी रैम दिए गए हैं।

कैमरे की बात करें तो, इन तीनों वेरिएंट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। जबकि एलजी जी6 में डुअल कैमरा दिया गया था। आगे की तरफ़, स्मार्टफोन में वाइड-एंगल लेंस के साथ एक 5 मेगापिक्सल का कैमरा है स्टोरेज की बात करें तो एलजी क्यू6+ में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज जबकि क्यू6 और क्यू6ए में क्रमशः 32 जीबी व 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो इन स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी और यूएसबी टाइप-बी 2.0 जैसे फ़ीचर हैं। एलजी क्यू6+, क्यू6 और क्यू6ए में 3000 एमएएच की बैटरी है। हैंडसेट का डाइमेंशन 142.5x69.3x8.1 मिलीमीटर और वज़न 149 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality, ergonomic design
  • Striking display
  • Feature-rich OS
  • Dedicated microSD slot
  • Competent rear camera
  • Bad
  • Lacks fingerprint sensor
  • Battery life could be better
  • Average gaming performance
  • Mediocre front camera
  • Legacy USB connector
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lg, Lg mobile, Lg Smartphone, LG Q6, LG Q6a

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  2. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
  3. iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. वॉलेट में एल्यूमिनियम फॉयल लपेटकर चोरी होने से बच जाएंगे पैसे? जानें कैसे काम करती है यह वायरल ट्रिक
  2. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7500 Turbo होगा चिपसेट!
  3. Redmi 17 4G के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ गजब होंगे फीचर्स
  4. Google Pixel 11 सीरीज के होंगे महंगे प्राइसेज, मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  5. ₹5,000 तक महंगे हुए Xiaomi, Redmi स्मार्टफोन, जानें किस मॉडल पर कितना असर
  6. ₹200 में 30GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 20 OTT का फ्री एक्सेस, Vi ने लॉन्च किया नया प्लान
  7. क्रिप्टो मार्केट में फेडरल रिजर्व की मीटिंग से पहले तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 65,200 डॉलर से ज्यादा
  8. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  9. Vivo T5e भारत में लॉन्च: कंपनी का दावा, 4 साल तक बनी रहेगी बैटरी हेल्थ, कीमत ₹15 हजार से कम
  10. Cockroach पार्टी के बाद E20 Janta Party: चंद दिनों में 1.5 लाख के पार पहुंचे फॉलोअर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.