एलजी क्यू6 (एलजी जी6 मिनी) 11 जुलाई को हो सकता है लॉन्च

इस हफ्ते की शुरुआत में आई एक रिपोर्ट में पता चला था कि एलजी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी6 के एक मिनी वेरिएंट पर काम कर रही है। एलजी क्यू6 को एलजी जी6 मिनी भी कहा जा रहा है। नए स्मार्टफोन में जहां जी6 की तरह 18:9 रेशियो वाले डिस्प्ले के बरकरार रहने का खुलासा हुआ था। वहीं डुअल रियर कैमरा नहीं दिये जाने की ख़बरें भी आईं।

एलजी क्यू6 (एलजी जी6 मिनी) 11 जुलाई को हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 5.4 इंच डिस्प्ले हो सकता है
  • इंटरनेट पर फोन के दो इनवाइट लीक हुए हैं
  • एलजी क्यू6 (एलजी जी6 मिनी) को एलजी जी6 का ही कमतर वेरिएंट कहा जा रहा है
विज्ञापन
इस हफ्ते की शुरुआत में आई एक रिपोर्ट में पता चला था कि एलजी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी6 के एक मिनी वेरिएंट पर काम कर रही है। एलजी क्यू6 को एलजी जी6 मिनी भी कहा जा रहा है। नए स्मार्टफोन में जहां जी6 की तरह 18:9 रेशियो वाले डिस्प्ले के बरकरार रहने का खुलासा हुआ था। वहीं डुअल रियर कैमरा नहीं दिये जाने की ख़बरें भी आईं। अब, ताजा ख़बरों के मुताबिक, कंपनी ने 11 जुलााई को पोलैंड में होने वाले एलजी क्यू6 के लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं।

लॉन्च इनवाइट की तस्वीर को एक ट्विटर यूज़र @grzdabek ने साझा किया। इनवाइट में एलजी ने हैशटैग “#LGBarbeQ” का ज़िक्र किया है जिससे एलजी क्यू6 नाम का पता चलता है। कंपनी ने 11 जुलाई की तारीख़ बताई है। इस इनवाइट के अलावा भी एक दूसरी इनवाइट की तस्वीर को ट्विटर यूज़र @m__pisarski ने साझा किया है और इसमें एलजी क्यू6 नाम को साफ़तौर पर बताया है। जीएसएमअरीना ने इस रिपोर्ट को सबसे पहले सार्वजनिक किया।

इन इनवाइट से संकेत मिलते है कि पोलैंड में एलजी क्यू6 अगले हफ्ते लॉन्च होगा, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह इस स्मार्टफोन का ग्लोबल लॉन्च होगा या नहीं। हालांकि, इस बात की उम्मीद बेहद कम है लेकिन हो सकता है कि कंपनी 11 जुलाई को पोलैंड में एलजी क्यू6 को लॉन्च करने से पहले ही इसे अंतर्राष्ट्रीय बाजार के लिए लॉन्च कर दे।

याद दिला दें कि, एलजी क्यू6 (एलजी जी6 मिनी) में 5.4 इंच डिस्प्ले होने का पता चला था जो 18:9 के रेशियो वाला होगा। स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का एक रियर कैमरा और 3 जीबी रैम दिया जाएगा। जबकि एलजी जी6 में एक डुअल कैमरा सेटअप और 4 जीबी रैम होग।

हालांकि, ये स्पेसिफिकेशन अभी लीक रिपोर्ट पर आधारित हैं, इसलिए हमारी सलाह है कि किसी भी पुष्टि के लिए स्मार्टफोन के आधिकारिक लॉन्च तक इंतज़ार करें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG mobile, Lg smartphone, Lg q6, Lg Q6 media invite
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »