एलजी के7 एलटीई और के10 एलटीई बजट एंड्रॉयड फोन भारत में लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2016 13:19 IST
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी ने गुरुवार दो नए स्मार्टफोन के10 एलटीई और के7 एलटीई भारत में लॉन्च कर दिए। एलजी के7 एलटीई की कीमत 9,500 रुपये रखी गई है और एलजी के10 एलटीई 13,500 रुपये में मिलेगा। गौरतलब है कि एलजी ने जनवरी महीने में सीईएस ट्रेड शो के मौके पर अपने 'के' सीरीज के इन दोनों हैंडसेट को पेश किया था। ज्ञात हो कि इन दोनों हैंडसेट के 3जी वेरिएंट भी हैं जिन्हें भारत में नहीं लॉन्च किया गया है। इसके अलावा भारत में लॉन्च किए गए मॉडल के स्पेसिफिकेशन अंतरराष्ट्रीय मॉडल से थोड़े अलग हैं।
 

(तस्वीर- एलजी के7 एलटीई)

एलजी के7 एलटीई में 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (854x480 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। यह इन-सेल टच टेक्नोलॉजी से लैस है। एलजी के7 एलटीई स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट से लैस इस फोन में 1.5 जीबी का रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

एलजी के7 एलटीई का रियर और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इस फोन को पावर देने का काम करेगी 2125 एमएएच की बैटरी। डाइमेंशन 142.7 x 72.6 x 8.6 मिलीमीटर है। यह टाइटन, गोल्ड और व्हाइट कलर में मिलेगा।

अब बात एलजी के10 एलटीई की। इसमें क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए मौजूद है 2 जीबी रैम। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला हैंडसेट है। इसमें 5.3 इंच के एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है।
Advertisement

इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। 144.7x73.6x8.7 मिलीमीटर डाइमेंशन वाले इस फोन में मौजूद है 2300 एमएएच की बैटरी। यह व्हाइट, इंडिगो और गोल्ड कलर वेरिेएंट में उपलब्ध होगा।

एलजी के10 एलटीई और एलजी के7 एलटीई में अन्य फ़ीचर के तौर पर 2.5डी आर्क ग्लास डिजाइन व फोटोग्राफी के लिए गेस्चर शॉट, टैप एंड शॉट और गेस्चर इंटरवल शॉट शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, India, LG India, LG K10 LTE, LG K10 LTE Pric
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.