एलजी के10 और के7 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

एलजी के10 और के7 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
एलजी ने सीईएस 2016 ट्रेड शो से पहले अपने के-सीरीज़ के नए स्मार्टफोन एलजी के10 और एलजी के7 पेश किए हैं। कंपनी ने बताया है कि नया के-सीरीज, एल-सीरीज के आगे का वर्ज़न है। दक्षिण कोरिया की इस कंपनी ने अपने के10 और के7 स्मार्टफोन की ग्लॉसी पेबल डिजाइन, फोटोग्राफी क्षमता और हाई-एंड डिवाइस से लिए गए 'प्रीमियम यूएक्स फ़ीचर की तारीफ की है। इन हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

एलजी के10 एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला हैंडसेट है। इसमें 5.3 इंच के एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। इसके दो वेरिएंट हैं- एक 3जी सपोर्ट के साथ आएगा और दूसरा 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के साथ। 3जी वेरिएंट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसका रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। और फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल या 5 मेगापिक्सल का होगा जो मार्केट पर निर्भर करेगा। हैंडसेट में 2300 एमएएच की बैटरी दी गई है।

एलजी के10 के 4जी एलटीई वेरिएंट 1.3 गीगाहर्ट्ज़ या 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ आएगा जो मार्केट पर निर्भर करेगा। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा और फ्रंट कैमरा 8 या 5 मेगापिक्सल का होगा, यह भी मार्केट पर निर्भर करेगा।

एलजी अपने के10 स्मार्टफोन के दोनों ही वेरिएंट के लिए तीन तरह का रैम देगी- 1 जीबी, 1.5 जीबी और 2 जीबी। एलजी के10 की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी या 8 जीबी होगी। 2300 एमएएच की बैटरी स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी। हैंडसेट का डाइमेंशन 146.6x74.8x8.8 मिलीमीटर है और यह व्हाइट, इंडिगो व गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
 
lg k7

एलजी के7 स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन के10 की तुलना में थोड़े कमज़ोर हैं। इसके भी 3जी और 4जी एलटीई वेरिएंट पेश किए जाएंगे। 3जी मॉडल में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 4जी एलटीई वेरिएंट में 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।

एलजी के7 के दोनों ही वेरिएंट में 5 इंच के एफडब्ल्यूवीजीए (854x480 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले दिए गए हैं। हालांकि, 3जी वेरिएंट सेल टच टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। वहीं, 4जी एलटीई वेरिएंट में इन-सेल टच टेक्नोलॉजी है। अन्य स्पेसिफिकेशन में 8 या 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा (मार्केट पर निर्भर), 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 1.5 जीबी या 1 जीबी रैम, 8 या 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज और 2125 एमएएच की बैटरी शामिल हैं।

एलजी के7 के 3जी वेरिएंट का डाइमेंशन 143.6x72.5x9.05 मिलीमीटर है और यह व्हाइट, ब्लैक और गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा। वहीं, 4जी एलटीई वेरिएंट का डाइमेंशन 143.6x72.5x8.9 मिलीमीटर है और यह टाइटन कलर में आएगा। एलजी के10 और एलजी के7 में मौजूद अन्य फ़ीचर में 2.5डी आर्क ग्लास डिजाइन व फोटोग्राफी के लिए गेस्चर शॉट, टैप एंड शॉट और गेस्चर इंटरवल शॉट फंक्शन दिए गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »