LG की ‘G’ सीरीज़ की जगह नई सीरीज़ को 15 मई को लॉन्च किए जाने का दावा

याद दिला दें कि LG ने LG Optimus G के साथ अपनी जी सीरीज़ की शुरुआत साल 2012 में की थी। तब से पिछले साल तक इस सीरीज़ के स्मार्टफोन लगातार लॉन्च हो रहे हैं। ।

LG की ‘G’ सीरीज़ की जगह नई सीरीज़ को 15 मई को लॉन्च किए जाने का दावा

LG की नई सीरीज़ का हुआ खुलासा

ख़ास बातें
  • LG G9 ThinQ नाम का कोई फोन नहीं आएगा
  • नई अज्ञात सीरीज़ 5जी सपोर्ट के साथ लॉन्च हो सकती है
  • LG ने नहीं की है इस खबर की पुष्टि
विज्ञापन
LG को लेकर कुछ रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि वह जल्द ही प्रीमियम स्मार्टफोन की 'G' सीरीज़ को बंद करने वाली है। अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसके अनुसार दक्षिण कोरियाई कंपनी एलजी 'G' सीरीज़ की जगह एक नई सीरीज़ को 15 मई को लॉन्च करने वाली है। फिलहाल, एलजी की इस नई सीरीज़ के नाम की पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, सीरीज़ के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है। अगर यह खबर सही साबित होती है, तो LG G9 ThinQ स्मार्टफोन या तो अलग नाम से लॉन्च होगा या फिर लॉन्च ही नहीं होगा। हालांकि, इस बाबत एलजी ने कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है।

दक्षिण कोरियाई न्यूज़ आउटलेट Naver News के अनुसार, LG की नई सीरीज़ 15 मई को पेश होगी। इस सीरीज़ में स्नैपड्रैगन 7-सीरीज़ का चिपसेट फीचर होगा। इस अज्ञात सीरीज़ के अन्य फीचर्स में डुअल-स्क्रीन सपोर्ट, 5जी कनेक्टिविटी, 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 4,000 एमएएच की बैटरी शामिल होगी। अगर कथित 5जी सपोर्ट की बात सही साबित होती है, तो यह अनुमान लगाना गलत नहीं होगा कि इस एलजी फोन में स्नैपड्रैगन 765 और 765जी चिपसेट दिया जाएगा। क्योंकि क्वालकॉम की 7-सीरीज़ के इन दोनों चिपसेट में 5जी मॉडम है।

दिलचस्प बात है कि इस अज्ञात सीरीज़ के ज्यादातर फीचर वही हैं, जिन्हें एलजी के कथित फोन LG G9 ThinQ में भी देखा गया था।

पुरानी रिपोर्ट्स के अनुसार, एलजी फिलहाल अपने पुराने चॉकलेट फोन पर काम कर रही है। यह है VX8500 जिसे साल 2006 में लॉन्च किया गया था। एलजी जी9 थिंक्यू की जगह दक्षिण कोरियाई कंपनी चॉकलेट फोन को इस अज्ञात सीरीज़ का हिस्सा बना सकती है।

 इसी के साथ कोरिया टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एलजी अपनी वी सीरीज़ को मार्केट में बनाए रखेगी। नई सीरीज़ के 5जी फोन अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लाए जाएंगे।

याद दिला दें कि LG ने LG Optimus G के साथ अपनी जी सीरीज़ की शुरुआत साल 2012 में की थी। तब से पिछले साल तक इस सीरीज़ के स्मार्टफोन लगातार लॉन्च हो रहे हैं। स्मार्टफोन के अलावा जी का नाम स्मार्टवॉच और टैबलेट में भी इस्तेमाल होता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG Mobiles, LG G Series
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »