• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एलजी और हुवावे के नेक्सस स्मार्टफोन की बुकिंग 13 अक्टूबर से शुरू होगीः रिपोर्ट

एलजी और हुवावे के नेक्सस स्मार्टफोन की बुकिंग 13 अक्टूबर से शुरू होगीः रिपोर्ट

एलजी और हुवावे के नेक्सस स्मार्टफोन की बुकिंग 13 अक्टूबर से शुरू होगीः रिपोर्ट
विज्ञापन
महीने के अंत तक लॉन्च होने वाले अगले नेक्सस स्मार्टफोन को लेकर अब कई रिपोर्ट आ चुकी हैं। कभी तस्वीरें तो कभी स्पेसिफिकेशन लीक हुए। अब एक ताजा रिपोर्ट आई है जिसके जरिए हमें एलजी और हुवावे द्वारा बनाए गए नेक्सस स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग की तारीख का पता चला है। दूसरी तरफ, हुवावे के नेक्सस स्मार्टफोन के कवर केस की कुछ तस्वीरें भी इंटरनेट पर सार्वजनिक की गई हैं।

एलजी नेक्सस 5 (2015) (नेक्सस 5एक्स) और हुवावे नेक्सस स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग 13 अक्टूबर से शुरू होगी। जीएसएमएरिना की रिपोर्ट के मुताबिक, 29 सितंबर को लॉन्च किए जाने के ठीक दो हफ्ते बाद डिवाइस के लिए बुकिंग शुरू हो जाएगी। हालांकि, इन स्मार्टफोन की शिपिंग कब शुरू होगी इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई हैं। आम तौर पर देखा जाए तो गूगल प्री-ऑर्डर बुकिंग की तारीख से शिपिंग के बीच करीब तीन हफ्ते का वक्त लेता है।

एक पुरानी रिपोर्ट को सही माने तो एलजी नेक्सस 5 (2015) के 16जीबी मॉडल की कीमत $399 (करीब 26,500 रुपये) होगी और 32जीबी की $449 (करीब 32,999 रुपये)।

हाल में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, एलजी नेक्सस 5 (2015) में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर, 3जीबी का रैम, एड्रेनो 418 जीपीयू और 5 मेगापिक्सल का फ्रैंट कैमरा है। एलजी के लेटेस्ट नेक्सस स्मार्टफोन में 2700एमएएच की बैटरी होने का दावा किया गया है जो नेक्सस 5 में इस्तेमाल किए गए 2300एमएएच से ज्यादा बड़ी है। नई रिपोर्ट में कहा गया है कि डिवाइस में 12.3 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। इसके अलावा डिवाइस के 16जीबी और 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध होंगे और ये माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट नहीं करेंगे।

जहां तक हुवावे द्वारा डेवलप किए गए नेक्सस स्मार्टफोन का सवाल है तो यह 64जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 के साथ आएगा। इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी मौजूद होगा। 5.7 इंच का डिस्प्ले, फ्रंट स्पीकर्स और फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद होने का दावा किया गया है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Kia ने पेश की Syros EV, जानें रेंज, फीचर्स
  2. Apple Back to School Sale: भारत में स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए Apple की खास सेल, iPad, MacBook मॉडल्स पर भारी छूट!
  3. 2K रिकॉर्डिंग करने वाला Xiaomi Smart Camera C401 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Nubia के AI-पावर्ड NaviX Ultra में मिलेंगे चार कलर के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. स्पीकर है या शोपीस? Samsung ने भारत में लॉन्च किए यूनिक डिजाइन वाले Wi-Fi Speakers
  6. iQOO Z11 Lite होगा ₹20,000 के बजट में लॉन्च, मिलेंगे गजब AI फीचर्स
  7. Google Pixel 11 में मिलेगा Pixel Glow का नया फीचर, अगले महीने लॉन्च 
  8. बना डाला कागज और गोंद से दुनिया का सबसे बड़ा हवाई जहाज, सफल उड़ान से बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
  9. Belkin लाई 10000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक, रात में छूने पर चमकती है लाइट!
  10. OxygenOS को अलविदा! OnePlus यूजर्स को मिलेगा Oppo का ColorOS 17
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »