• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एलजी और हुवावे के नेक्सस स्मार्टफोन 29 सिंतबर को होंगे लॉन्च: रिपोर्ट

एलजी और हुवावे के नेक्सस स्मार्टफोन 29 सिंतबर को होंगे लॉन्च: रिपोर्ट

एलजी और हुवावे के नेक्सस स्मार्टफोन 29 सिंतबर को होंगे लॉन्च: रिपोर्ट
विज्ञापन
अगर आप गूगल के लेटेस्ट नेक्सस स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। रिपोर्ट है कि हुवावे और एलजी के गूगल नेक्सस 5 (2015) स्मार्टफोन 29 सितंबर को लॉन्च किए जाएंगे। गौर करने वाली बात है कि गूगल पिछले दो साल से अपने नेक्सस डिवाइस को अक्टूबर के महीने में लॉन्च करता रहा है।

CNET की रिपोर्ट के मुताबिक, सेन फ्रांसिसको में होने वाले एक इवेंट में दो नए गूगल नेक्सस स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। अब तक लीक हुई जानकारियों और रिपोर्ट से यही पता चला है कि छोटे स्क्रीन साइज वाले हैंडसेट को एलजी द्वारा डेवलप किया गया है जबकि बड़े वाले को हुवावे द्वारा। अगर रिपोर्ट सही साबित होती है तो गूगल नेक्सस 5 और नेक्सस 4 के बाद यह एलजी का तीसरा नेक्सस डिवाइस होगा। दूसरी तरफ, हुवावे अपना पहला नेक्सस डिवाइस पेश करेगा।

अब यह देखना होगा कि गूगल नेक्सस स्मार्टफोन के लॉन्च के लिए बड़े इवेंट का आयोजन करता है, या फिर हर साल की तरह इस साल भी एक छोटा आयोजन किया जाएगा। अब तक डिवाइस की कीमत के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आम तौर पर गूगल अपने नेक्सस स्मार्टफोन और टैबलेट की कीमत एक जैसे स्पेसिफिकेशन वाले अन्य डिवाइस की तुलना में थोड़ा कम रखता है। इतना तो स्पष्ट है कि ये स्मार्टफोन गूगल के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलेंगे।

हाल में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, एलजी नेक्सस 5 (2015) में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर, 3जीबी का रैम, एड्रेनो 418 जीपीयू और 5 मेगापिक्सल का फ्रैंट कैमरा है। एलजी के लेटेस्ट नेक्सस स्मार्टफोन में 2700एमएएच की बैटरी होने का दावा किया गया है जो नेक्सस 5 में इस्तेमाल किए गए 2300एमएएच से ज्यादा बड़ी है। नई रिपोर्ट में कहा गया है कि डिवाइस में 12.3 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। इसके अलावा डिवाइस के 16जीबी और 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध होंगे और ये माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट नहीं करेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  2. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  3. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  4. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  5. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  6. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  7. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  10. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »