एलजी नेक्सस 5 (2015) स्मार्टफोन सितंबर के अंत तक होगा लॉन्चः रिपोर्ट

एलजी नेक्सस 5 (2015) स्मार्टफोन सितंबर के अंत तक होगा लॉन्चः रिपोर्ट
विज्ञापन
एलजी का नेक्सस 5 (2015) स्मार्टफोन इंटरनेट पर एक बार फिर सुर्खियों में है। एक खबर में अपेक्षित स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के खुलासे के साथ सिंतबर में लॉन्च किए जाने का दावा भी किया गया है।

स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा एंड्रॉयड पुलिस ने किया है और यह बहुत हद तक पुरानी रिपोर्ट से मेल भी खाता है। हालांकि, रिपोर्ट में इस ओर भी इशारा किया गया है कि एलजी द्वारा बनाया गया नेक्सस स्मार्टफोन फ्लैगशिप डिवाइस नहीं है। नई रिपोर्ट के मुताबिक, एलजी नेक्सस 5 (2015) में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर, 3जीबी का रैम, एड्रेनो 418 जीपीयू और 5 मेगापिक्सल का फ्रैंट कैमरा है।

नई रिपोर्ट से एलजी द्वारा बनाए गए नेक्सस स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होने की बात सामने आई है। हालांकि, कौन सा वर्ज़न होगा। इस पर कोई स्पष्टता नहीं है।

आपको बता दें कि हुवावे द्वारा बनाए जा रहे नेक्सस स्मार्टफोन में भी यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद होने के दावे किए जा चुके हैं। वैसे, इन डिवाइस में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के लिए सपोर्ट मौजूद होना कोई चौकाने वाली बात नहीं है। ये दोनों ही डिवाइस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेंगे और गूगल ने अपने डेवलपर कॉन्फ्रेंस में ही घोषणा की थी कि नया ऑपरेटिंग सिस्टम इस यूएसबी स्पेसिफिकेशन को सपोर्ट करेगा।

एलजी के लेटेस्ट नेक्सस स्मार्टफोन में 2700एमएएच की बैटरी होने का दावा किया गया है जो नेक्सस 5 में इस्तेमाल किए गए 2300एमएएच से ज्यादा बड़ी है। नई रिपोर्ट में कहा गया है कि डिवाइस में 12.3 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। इसके अलावा डिवाइस के 16जीबी और 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध होंगे और ये माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट नहीं करेंगे।

नई रिपोर्ट में भी इस स्मार्टफोन के सितंबर के अंत तक लॉन्च किए जाने का दावा किया गया है।

अब तक गूगल, हुवावे या एलजी ने साल के अंत तक नेक्सस डिवाइस लॉन्च करने की योजना के बारे में कुछ नहीं बताया है। लेकिन मीडिया में आई कई रिपोर्ट से तो यही जानकारी मिली है कि हुवावे और एलजी अलग-अलग नेक्सस स्मार्टफोन पर काम कर रहे हैं। इन्हें गूगल के ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो के फाइनल बिल्ड के साथ लॉन्च किए जाने की संभावना है। शुरुआती लीक को सच मानें तो एलजी छोटे साइज और हुवावे बड़े साइज वाला डिवाइस डेवलप कर रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Android यूजर्स के लिए खुशखबरी! X पर 18 महीने पहले शेड्यूल कर सकेंगे पोस्ट
  2. Oppo को टक्कर देने यह कंपनी लाएगी 200MP के तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Aadhaar Email फ्री में अपडेट करने का मौका! 31 दिसंबर के बाद लगेंगे पैसे! घर बैठे ऐसे करें अपडेट
  4. OnePlus Turbo 6Xs हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  5. सर्दियां आ गई हैं! रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय जान लें सुरक्षा से जुड़ी ये जरूरी बातें
  6. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
  7. Vivo X500e ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 7200mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  8. ₹3350 सस्ता मिल रहा iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन!
  9. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  10. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »