LG G7 ThinQ को पहली तिमाही में मिलेगा एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट

हैंडसेट निर्माता कंपनी LG के फ्लैगशिप स्मार्टफोन LG G7 ThinQ स्मार्टफोन को 2019 की पहली तिमाही में एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट मिल जाएगा।

LG G7 ThinQ को पहली तिमाही में मिलेगा एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट

LG G7 ThinQ को पहली तिमाही में मिलेगा एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट

ख़ास बातें
  • दक्षिण कोरिया में रह रहे यूजर्स को सबसे पहले मिलेगा एंड्रॉयड पाई अपडेट
  • दूसरी तिमाही तक अन्य देशों में भी अपडेट को किया जा सकता है रोल आउट
  • MWC 2019 में 5 जी स्मार्टफोन उतार सकती है एलजी
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी LG के फ्लैगशिप स्मार्टफोन LG G7 ThinQ स्मार्टफोन को 2019 की पहली तिमाही में एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट मिल जाएगा, इस बात को खुद कंपनी ने कंफर्म किया है। अपडेट को सबसे पहले दक्षिण कोरिया में यूजर्स के लिए और फिर इसे अन्य देशों में रह रहे यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। ऐसे में अन्य देशों में यूजर्स को अपडेट दूसरी तिमाही तक मिलने की उम्मीद है।

LG ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट की जानकारी को साझा किया है। एलजी ने लिखा कि दक्षिण कोरिया में रह रहे यूजर्स को 2019 की पहली तिमाही तक Android 9 Pie अपडेट मिल जाएगा। कंपनी ने फिलहाल इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि अन्य देशों के लिए अपडेट को कब तक जारी किए जाने की उम्मीद है। भारतीय बाजार में एलजी जी7 थिंक को तो नहीं बल्कि G7+ ThinQ को लॉन्च किया गया है। बता दें कि गैजेट्स 360 के मुताबिक, कंपनी का यह हैंडसेट 2018 का बेस्ट स्मार्टफोन रहा था।

MWC 2019 के दौरान कंपनी G7 ThinQ के 5 जी वेरिएंट को उतार सकती है। The Korea Herald की रिपोर्ट के मुताबिक, एलजी जी7 थिंक के अपग्रेड वर्जन में क्वालकॉम 5 जी चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। एलजी कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने में देरी हो गई है वहीं अन्य हैंडसेट निर्माता कंपनियां अपने फ्लैगशिप डिवाइस के लिए पहले ही एंड्रॉयड पाई अपडेट को जारी कर चुकी है। एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट के साथ फोन में अडैप्टिव बैटरी, ऐप एक्शन, स्लाइस, डिजिटल वेलबींग समेत कई अन्य फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1440x3120 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: LG G7 ThinQ, LG, Android Pie, Android 9 Pie
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »