LG G7 ThinQ, G7+ ThinQ हुए लॉन्च, फेस रिकग्निशन के साथ मिलेंगे ये ख़ास फीचर

LG के दो हैंडसेट LG G7 ThinQ और LG G7+ ThinQ लॉन्च हुए हैं। LG ने इन हैंडसेट से न्यू यॉर्क में हुए लॉन्च इवेंट में पर्दा उठाया।

LG G7 ThinQ, G7+ ThinQ हुए लॉन्च, फेस रिकग्निशन के साथ मिलेंगे ये ख़ास फीचर

LG G7 ThinQ, G7+ ThinQ हुए लॉन्च

ख़ास बातें
  • LG के दो हैंडसेट LG G7 ThinQ और LG G7+ ThinQ से उठा पर्दा
  • न्यू यॉर्क में हुए लॉन्च इवेंट में लॉन्च हुए दोनों हैंडसेट
  • स्मार्टफोन के प्रमुख फीचर क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0, वायरलेस चार्ज सपोर्ट
विज्ञापन
LG के दो हैंडसेट LG G7 ThinQ और  LG G7+ ThinQ लॉन्च हुए हैं।  LG ने इन हैंडसेट से न्यू यॉर्क में हुए लॉन्च इवेंट में पर्दा उठाया। इन स्मार्टफोन के प्रमुक फीचर हैं क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0, वायरलेस चार्ज सपोर्ट और फेस रिकग्निशन। ऑडियो के लिए  LG G7 ThinQ सीरीज़ में बूमबॉक्स स्पीकर और हाई-फाई क्वाड डीएसी का इस्तेमाल हुआ है। साथ ही ये हैंडसेट एआई कैमरा फीचर से लैस होकर आए हैं। ज्यादातर एलजी के लॉन्च की तरह इन नए हैंडसेट की कीमत उपलब्धता के निकट बताई जाएगी।
 

LG G7 ThinQ उपलब्धता

LG G7 ThinQ ने फिलहाल दक्षिण कोरिया में दस्तक दी है। बाद में यह अन्य बाज़ारों की तरफ रुख करेगा। LG G7 ThinQ की बिक्री ग्रे, ब्लैक, ब्लू और रोज़ रंग वेरिएंट में होगी।
 

LG G7 ThinQ, G7+ ThinQ स्पेसिफिकेशन

रैम और स्टोरेज वेरिएंट को छोड़ दें तो दोनों फोन समान हैं। डुअल सिम वाला LG G7 ThinQ एंड्रॉयड ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। इसमें 6.1 इंच का क्वाड एचडी प्लस फुल व्यू सुपर ब्राइट डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:5:9 है। फोन में काम करता है क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, जिसका साथ देते हैं 4 जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम। वहीं, LG G7+ ThinQ में हैं 6 जीबी रैम।
 
lg



अब आते हैं कैमरे पर। LG G7 ThinQ में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। ये दोनों 16+16 मेगापिक्सल के हैं। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन में 64 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है। वहीं, LG G7+ ThinQ में आपको मिलेगा 128 जीबी का स्टोरेज। दोनों वेरिएंट में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2 टीबी तक बढ़ाना संभव है। फोन को पावर देती है 3000 एमएएच की बैटरी।

कनेक्टिविटी के लिहाज़ से इनमें हैं वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी-टाइप सी, एफएम रेडियो और जीपीएस। LG G7 ThinQ में हेडफोन जैक नहीं दिया गया है। बाकी सारे पर्याप्त सेंसर फोन में मौजूद हैं। LG G7 ThinQ का कुल वज़न 162 ग्राम है।
 

LG G7 ThinQ फीचर

हैंडसेट में अतिरिक्त फिज़िकल बटन हैं। इनमें शामिल है गूगल असिस्टेंट, गूगल लेंस के लिए डेडिकेटिड बटन। फोन में सुपर फार फील्ड वॉयस रिकग्निशन है। यह 5 मीटर दूर से भी आवाज़ पहचानने में सक्षम है। LG G7 ThinQ पहला स्मार्टफोन है, जो डीटीएस:एक्स समेत वर्चुअल 3डी साउंड देने में सक्षम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1440x3120 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Shock, water, and dust resistant
  • Bright and vivid display
  • Good all-round performance
  • Above-average cameras
  • Wireless charging
  • कमियां
  • HDR could be better
  • Body picks up fingerprints easily
  • Sluggish face recognition
  • Heats up when stressed
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1440x3120 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »