LG G6+ और LG G6 (32 जीबी) की कीमत जानें

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एलजी ने पिछले महीने अपने जी6+ स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इसके साथ एलजी जी6 के 32 जीबी वेरिएंट को भी पेश किया गया था। उस वक्त कंपनी ने इन हैंडसेट की कीमत का खुलासा नहीं किया था और ना ही इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी दी थी। अब इन दोनों ही फोन को घरेलू मार्केट में उपलब्ध करा दिया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 जुलाई 2017 11:19 IST
ख़ास बातें
  • एलजी ने पिछले महीने अपने जी6+ स्मार्टफोन को लॉन्च किया था
  • इसके साथ एलजी जी6 के 32 जीबी वेरिएंट को भी पेश किया गया था
  • दोनों ही स्मार्टफोन की बिक्री दक्षिण कोरिया में हो रही है
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एलजी ने पिछले महीने अपने जी6+ स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इसके साथ एलजी जी6 के 32 जीबी वेरिएंट को भी पेश किया गया था। उस वक्त कंपनी ने इन हैंडसेट की कीमत का खुलासा नहीं किया था और ना ही इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी दी थी। अब इन दोनों ही फोन को घरेलू मार्केट में उपलब्ध करा दिया गया है। LG G6+ की कीमत 957,000 कोरियाई वॉन (करीब 54,100 रुपये) है। वहीं, LG G6 के 32 जीबी वेरिएंट को 819,500 कोरियाई वॉन (करीब 46,300 रुपये) में बेचा जा रहा है।

स्टेंडर्ड एलजी जी6 (64 जीबी) और इसके नए वेरिएंट में मुख्य अंतर स्टोरेज का है। एलजी जी6 32 जीबी के नाम से ही साफ है कि इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी होगा। वहीं, एलजी जी6+ 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। कुछ रिपोर्ट यह भी दावा किया गया है कि एलजी जी6+ 6 जीबी रैम के साथ आएगा। लेकिन कंपनी की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले एलजी ने अपने जी6 स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट मार्केट में उतारे थे। इनमें से कुछ वेरिएंट में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट था तो कुछ में नहीं। हालांकि, 128 जीबी स्टोरेज वाला LG G6+ इन सारे फ़ीचर के साथ एक पैकेज में आता है।
Advertisement

128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के अलावा LG G6+ में आपको वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ सभी मार्केट में क्वाड-डीएसी फ़ीचर मिलेगा। दूसरी तरफ,  एलजी जी6 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के अलावा स्पेसिफिकेशन पुराने वाले ही हैं।

इन मॉडल के साथ नए कलर वेरिएंट भी मार्केट में उतारे गए हैं। एलजी जी6 32 जीबी मॉडल नॉन-ऑप्टिकल टेरा गोल्ड, नॉन-ऑप्टिकल मरीन ब्लू और मार्केट में पहले से उपलब्ध मिस्टिक व्हाइट कलर में मिलेगा। वहीं, LG G6+ ऑप्टिकल एस्ट्रो ब्लैक, ऑप्टिकल मरीन ब्लू और ऑप्टिकल टेरा गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा। इसके अलावा एलजी जी6 का 64 जीबी वेरिएंट ऑप्टिकल मरीन ब्लू और ऑप्टिकल टेरा गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Impressive material and construction quality
  • Excellent screen
  • Great camera quality and dual lens implementation
  • Solid battery life
  • Bad
  • Processor will be outdated soon
  • Inconvenient power button
  • Not as stylish as the competition
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2880 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2880 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  3. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  4. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  5. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  6. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  7. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  8. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  9. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  10. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.