LG G6+ के साथ एलजी जी6 का 32 जीबी वेरिएंट लॉन्च

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एलजी ने नए ग्राहकों को लुभाने के लिए अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन LG G6 के दो नए वेरिएंट पेश किए हैं। इनमें से एक की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और इसे एलजी जी6+ के नाम से जाना जाएगा।

LG G6+ के साथ एलजी जी6 का 32 जीबी वेरिएंट लॉन्च
ख़ास बातें
  • स्टेंडर्ड एलजी जी6 (64 जीबी) व इसके नए वेरिएंट में मुख्य अंतर स्टोरेज है
  • एलजी जी6+ 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा
  • फिलहाल, इन्हें भारत में लाए जाने के संबंध में कुछ नहीं कहा गया है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एलजी ने नए ग्राहकों को लुभाने के लिए अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन LG G6 के दो नए वेरिएंट पेश किए हैं। इनमें से एक की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और इसे एलजी जी6+ के नाम से जाना जाएगा। वहीं, दूसरे वेरिएंट की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे एलजी जी6 32 जीबी के नाम से जाना जाएगा। एलजी जी6 के 32 जीबी को एलजी की यूनाइटेड किंगडम वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। LG G6+ को दक्षिण कोरिया में पेश किया गया है। फिलहाल, कंपनी ने इस हैंडसेट की उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। इसके अलावा एलजी जी6 स्मार्टफोन को अगले सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद कई नए फ़ीचर मिलेंगे।

स्टेंडर्ड एलजी जी6 (64 जीबी) और इसके नए वेरिएंट में मुख्य अंतर स्टोरेज का है। एलजी जी6 32 जीबी के नाम से ही साफ है कि इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी होगा। वहीं, एलजी जी6+ 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। कुछ रिपोर्ट यह भी दावा किया गया है कि एलजी जी6+ 6 जीबी रैम के साथ आएगा। लेकिन कंपनी की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले एलजी ने अपने जी6 स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट मार्केट में उतारे थे। इनमें से कुछ वेरिएंट में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट था तो कुछ में नहीं। हालांकि, 128 जीबी स्टोरेज वाला LG G6+ इन सारे फ़ीचर के साथ एक पैकेज में आता है।

128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के अलावा LG G6+ में आपको वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ सभी मार्केट में क्वाड-डीएसी फ़ीचर मिलेगा। दूसरी तरफ,  एलजी जी6 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के अलावा स्पेसिफिकेशन पुराने वाले ही हैं।

इन मॉडल के साथ नए कलर वेरिएंट भी मार्केट में उतारे गए हैं। एलजी जी6 32 जीबी मॉडल नॉन-ऑप्टिकल टेरा गोल्ड, नॉन-ऑप्टिकल मरीन ब्लू और मार्केट में पहले से उपलब्ध मिस्टिक व्हाइट कलर में मिलेगा। वहीं, LG G6+ ऑप्टिकल एस्ट्रो ब्लैक, ऑप्टिकल मरीन ब्लू और ऑप्टिकल टेरा गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा। इसके अलावा एलजी जी6 का 64 जीबी वेरिएंट ऑप्टिकल मरीन ब्लू और ऑप्टिकल टेरा गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा।

दक्षिण कोरिया की यह कंपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट के ज़रिए नए फ़ीचर रिलीज करने वाली है। नए फ़ीचर में फेस प्रिंट, लो पावर कंजम्पशन और कवर्ड लेंस वार्निंग शामिल हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2880 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »