एलजी जी5 फ्लैगशिप स्मार्टफोन आज होगा भारत में लॉन्च

एलजी जी5 फ्लैगशिप स्मार्टफोन आज होगा भारत में लॉन्च
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी आज भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन जी5 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगी। याद रहे कि इस स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग पिछले हफ्ते ही फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर में 52,990 रुपये में शुरू हुई थी।

एलजी जी5 की प्री-ऑर्डर बुकिंग करने पर ग्राहक को एलजी कैम प्लस मॉड्यूल मुफ्त दिया जा रहा है। एलजी जी5 फ्लैगशिप हैंडसेट की सबसे अहम खासियत एलजी फ्रेंड्स जैसे एड-ऑन मॉड्यूल हैं। इसकी मदद से यूज़र को उन डिवाइस का पता चल जाएगा जिन्हें जी5 के साथ एटेच किया जा सकता है।

एलजी जी5 में 5.3 इंच का क्वाडएचडी डिस्प्ले (1440x2560 पिक्सल) है जो ऑल्वेज़-ऑन डिस्प्ले तकनीक से लैस है। ऑल्वेज़-ऑन डिस्प्ले की मदद से यूज़र समय, नोटिफिकेशन और बैटरी क्षमता की जांच कर पाएंगे। यह हैंडसेट क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम से लैस है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (2 टीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

एलजी जी5 में लेज़र ऑटोफोकस फ़ीचर से लैस 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। यह एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है। इसे पावर देने का काम करती है 2800 एमएएच की रीमूवेबल बैटरी। हैंडसेट का डाइमेंशन 149.40x73.90x7.70 मिलीमीटर है और वज़न 159 ग्राम।

अब मॉड्यूल्स की बात करें तो एलजी कैम प्लस कैमरा ऑपरेशन के लिए फिज़िकल बटन तो उपलब्ध कराता ही है, साथ में बैटरी की क्षमता को बढ़ाकर 4000 एमएएच कर देता है।

उम्मीद है कि दक्षिण कोरिया की यह कंपनी एलजी जी5 के साथ एलजी 360 वीआर, एलजी 360 कैम, एलजी रोलिंग बॉट, एलजी टोन प्लेटिनम, एलजी स्मार्ट कंट्रोलर और एलजी फ्रेंड्स मैनजर भी पेश करेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »