LG Folder 2 Flip Phone लॉन्च, इस बजट फोन में हैं दो स्क्रीन

LG Folder 2 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर और 1 जीबी रैम से लैस है। इसमें आपको 8 जीबी की स्टोरेज भी मिलेगी, जिसे माइक्रो एसडीकार्ड का सपोर्ट 32 जीबी तक मिलेगा।

LG Folder 2 Flip Phone लॉन्च, इस बजट फोन में हैं दो स्क्रीन

LG Folder 2 में मिलेगी 1470 एमएएच की बैटरी

ख़ास बातें
  • LG Folder 2 में मिलेगी 2.8 इंच की QVGA स्क्रीन
  • एलजी फोल्डर 2 फोन में डुअल स्क्रीन दी गई है
  • एलजी फोल्डर 2 है बेहद ही किफायती फोन
विज्ञापन
LG ने अपना नया फोल्डेबल फोन LG Folder 2 लॉन्च कर दिया है, जो कि LG Folder का ही अपग्रेड वर्ज़न है। यह डिवाइस एंड्रॉयड फ्लिप फोन है, लेकिन यह Samsung Galaxy Flip जैसा नहीं है। एलजी फोल्डर की तरह ही एलजी फोल्डर 2 डुअल स्क्रीन फ्लिप स्मार्टफोन है, जिसकी एक छोटी स्क्रीन फोन के बाहर है और दूसरी स्क्रीन फोन के अंदर। इस स्मार्टफोन में टी9 कीपैड दिया गया है। इसमें SOS की भी दी गई है, जो कि फोन के बैक पैनल पर कैमरा के साथ मौजूद है। बता दें, यह फोन खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों और ऐसे लोगों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है, जो साधारण फोन रखना पसंद करते हैं।
 

LG Folder 2 price

एलजी फोल्डर 2 फोन की कीमत KRW 198,000 (लगभग 12,400 रुपये) है,  LG ने अपने Folder 2 फोन के दो कलर वेरिएंट लॉन्च किए हैं। एक प्लैटिनम ग्रे है और दूसरा व्हाइट। भारत में इस फोन के लॉन्च होने की संभावना बेहद ही कम है।
 

LG Folder 2 specifications

एलजी फोल्डर 2 फोन को जब आप खोलोगे, तो आपको फोन के अंदर 2.8 इंच की QVGA स्क्रीन मिलेगी। वहीं, फोन के बाहर 0.9 इंच की मोनो स्क्रीन भी मौजूद है। इस स्क्रीन का इस्तेमाल नोटिफिकेशन पर नज़र डालने के लिए किया जा सकता है। इस स्क्रीन पर आप मैसेज, कॉल, बैटरी लाइफ और सिगन्ल आदि की नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

इसके अलावा एलजी फोल्डर 2 में SOS की और AI वॉयस सर्विस भी दी गई है। फोन के बैक पैनल पर दी गई SOS की को तेज़ी से 1.5 सेकेंड के अंदर तीन बार प्रेस करने से प्री-रजिस्टर्ड नंबर पर फोन लगाया जा सकता है। इसके अलावा यह फोन उस नंबर पर आपकी लोकेशन भी मैसेज कर देगा।

AI वॉयस सर्विस कॉल बटन के ऊपर स्थित है। इसके प्रेस करने से एआई वॉयस सर्विस या फिर रिकॉर्डिंग फंक्शन शुरू हो जाता है। AI वॉयस आपकी आवाज को पहचानकर आपको मौसम का हाल, आज की तारीख और समय  का जवाब देती है।

यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर और 1 जीबी रैम से लैस है। इसमें आपको 8 जीबी की स्टोरेज भी मिलेगी, जिसे माइक्रो एसडीकार्ड का सपोर्ट 32 जीबी तक मिलेगा। बैटरी की बात करें, तो इसमें 1470 एमएएच बैटरी दी जाएगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको 2 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। इसके अलावा इसमें 4जी, ब्लूटूथ, वाई-फाई और जीपीएस सपोर्ट है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले2.80 इंच
रियर कैमरा2-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता1470 एमएएच
रिज़ॉल्यूशन320x240 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG Folder 2
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »