एलजी 2017 के सीरीज़ के स्मार्टफ़ोन भारत में बुधवार को होंगे लॉन्च

एलजी 2017 के सीरीज़ के स्मार्टफ़ोन भारत में बुधवार को होंगे लॉन्च
ख़ास बातें
  • एलजी 22 फरवरी को भारत में के सरीज़ के नए स्मार्टफोन पेश करेगी
  • के सीरीज़ में ने के3, के4, के8, के10 स्मार्टफोन शामिल हैं
  • इन स्मार्टफोन के 'मेड इन इंडिया' होने की उम्मीद है
विज्ञापन
एलजी ने बुधवार जो नयी दिल्ली में होने वाले इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए हैं। कंपनी इस लॉन्च इवेंट में 2017 'के सीरीज़' के स्मार्टफोन पेश कर सकती है। एलजी द्वारा भेजे गए इनवाइट में बैकग्राउंड में अंग्रेजी का के अक्षर देखा जा सकता है। इस इवेंट में सूचना एवं प्रसारण मंत्री रवि शंकर प्रसाद मुख्य अतिथि होंगे।

एलजी ने इसी साल जनवरी में सीईएस इवेंट से पहले अपनी के सीरीज़ के तहत नए एलजी के3 (2017), एलजी के4 (2017), एलजी के8 (2017) और एलजी के10 (2017) स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। एलजी ने 2017 के सीरीज़ मिड रेंज स्मार्टफ़ोन में 120- डिग्री वाइड एंगल फ्रंट कैमरा लेंस और रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर जाइए फ़ीचर होने की जानकारी दी है।

इससे पहले भारत में, एलजी ने 'मेड इन इंडिया' एलजी के7 एलटीई और एलजी के10 एलटीई स्मार्टफोन एक इवेंट में पेश किये  थे। इस इवेंट में भी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मौज़ूद थे। उम्मीद है कि 'के सीरीज़' के नए स्मार्टफ़ोन भी 'मेड इन इंडिया' ही होंगे।

बात करें स्पेसिफिकेशन की तो एलजी के3 (2017) में 4.5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 एमएसएम8909 प्रोसेसर व 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले एलजी के3 (2017) में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगपिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल है। फोन का डाइमेंशन 133.9x69.7x9.4 मिलीमीटर और वज़न 132 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई के अलावा  3जी, जीपीआरएस/एज, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। इस फोन में 2100 एमएएच की रिमूवेबल बैटरी है। यह फोन मैटेलिक टाइटन और पिंक दोल्ड कलर में उपलब्ध होगा।  

अब बात एलजी के8 (2017) के फ़ीचर की, इस फोन में 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 294 पीपीआई है। इस फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 एमएसएम8917 प्रोसेसर और 1.5 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और यह 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करता है। इस हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। हैंडसेट में 2500 एमएएच की बैटरी है। एलजी के8 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4जी एलटीई, 3जी, जीपीआरएस/एज, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2 और माइक्रो यूएसबी व एनएफसी जैसे फ़ीचर हैं। इसका डाइमेंशन 144.8x72.1x8.09 मिलीमीटर और वज़न 142 ग्राम है। यह फोन सिल्वर, टाइटन, डार्क ब्लू और गोल्ड कलर वेरिएंट में आएगा।

एलजी आने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में 26 फरवरी को अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी6 लॉन्च करने के लिए तैयार है। हाल ही में इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन व तस्वीरें लीक हुईं थीं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.30 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6750वी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसर1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन480x854 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले4.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन480x854 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6750वी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lg mobile, Lg smartphone, mwc
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi A7 में मिल सकता है 6.9 इंच डिस्प्ले, NBTC से मिला सर्टिफिकेशन 
  2. Xiaomi 17 सीरीज का जल्द होगा इंटरनेशनल लॉन्च, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  3. AI कैमरा ने ऐसे बचाई 270 से ज्यादा हाथियों की जान!
  4. Tu Meri Main Tera, Main Tera Tu Meri अब OTT पर! कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म यहां देखें
  5. AI नहीं सीखा तो प्रमोशन कैंसल? Accenture ने स्टाफ का AI यूज ट्रैक करना शुरू किया
  6. 120W चार्जिंग के साथ 2026 के टॉप स्मार्टफोन! OnePlus 15, IQOO 13 समेत जानें पूरी लिस्ट
  7. टैबलेट या लैपटॉप? Xiaomi भारत में लॉन्च करने वाला है नया डिवाइस, शेयर किया टीजर वीडियो
  8. Bitcoin का प्राइस 50,000 से नीचे गिरने की आशंका, Peter Schiff ने दी चेतावनी
  9. Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max में मिल सकती है 1.5K OLED स्क्रीन
  10. Tata Punch EV फेसलिफ्ट हुई लॉन्च: 468km रेंज, वेंटिलेटेड सीट्स और सनरूफ भी! जानें सभी वेरिएंट्स की कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »