LG K8 (2017) भारत में लॉन्च, इसमें है 13 मेगापिक्सल कैमरा

एलजी क्यू6 लॉन्च करने के बाद, कंपनी ने भारत में अगला स्मार्टफोन एलजी के8 (2017) लॉन्च कर दिया है। LG K8 (2017) बजट स्मार्टफोन कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट कर दिया गया है और इसकी कीमत 11,000 रुपये है।

LG K8 (2017) भारत में लॉन्च, इसमें है 13 मेगापिक्सल कैमरा
ख़ास बातें
  • ऑनलाइन स्टोर पर एलजी के8 (2017) की कीमत 11,000 रुपये है
  • फोन के बाज़ार में 9,999 रुपये में बेचे जाने का खुलासा हुआ है
  • एलजी के8 (2017) में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है
विज्ञापन
एलजी क्यू6 लॉन्च करने के बाद, कंपनी ने भारत में अगला स्मार्टफोन एलजी के8 (2017) लॉन्च कर दिया है। LG K8 (2017) बजट स्मार्टफोन कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट कर दिया गया है और इसकी कीमत 11,000 रुपये है। जहां एलजी ने फोन के लॉन्च से जुड़ी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन वेबसाइट पर बताया गया है कि फोन ऑफलाइन स्टोर पर उपलबध है। इसके अलावा, मुंबई के एक जाने-माने ऑफलाइन रिटेलर का दावा है कि फोन को 9,999 रुपये की कीमत पर पहले ही ऑफलाइन बेचा जा रहा है।

(मोबाइल लॉन्च, स्मार्टफोन रिव्यू, और अन्य काम की जानकारी पाएं हमारे यूट्यूब चैनल से। सब्सक्राइब करें)

एलजी के8 (2017), पिछले साल मार्च में लॉन्च हुए एलजी के8 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। इस साल के वेरिएंट में ज़्यादा बेहतर कैमरा, फिंगरप्रिंट स्कैनर, 4जी वीओएलटीई सपोर्ट और अलग डिज़ाइन दिया गया है। एलजी के8 (2017) में कैमरा सेंसर के नीचे एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है। एलजी का लोगो फ्रंट व रियर पर है जबकि स्पीकर भी रियर पर दिया गया है। फोन का फ्रंट पैनल बेज़ल व ऑन स्क्रीन नेविगेशन बटन है। फोन में ऊपर की तरफ़ एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक है और दांयीं तरफ़ वॉल्यूम बटन है।

एलजी के8 (2017) पुराने एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलता है और डुअल-सिम सपोर्ट करता है। इस फोन में एक 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल्स) डिस्प्ले और 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 200 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो एलजी के8 (2017) में ऑटोफोकस, अपर्चर एफ/2.2 और फ्लैश सपोर्ट के साथ एक 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर दिया गया है। आगे की तरफ़ फोन में सेल्फी व वीडियो चैट के लिए एक 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। स्मार्टफोन में एक 2500 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, वाई-फाई डायरेक्ट और ए-जीपीएस जैसे फ़ीचर हैं। सेंसर की बात करें तो फोन में प्रॉक्सिमिटी व एक्सीलेरोमीटर दिए गए हैं। स्मार्टफोन को गोल्ड और ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसर1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobiles, Android, LG
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  2. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  5. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  6. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »