लेनोवो ज़ेड2 प्लस भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध, मिल रहे हैं कई लॉन्च ऑफर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 सितंबर 2016 11:22 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो ज़ेड2 प्लस एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है
  • ज़ेड2 प्लस के 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये है
  • ज़ेड2 प्लस के 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है
लेनोवो का नया ज़ेड2 प्लस स्मार्टफोन अब भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिल रहा है। 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये जबकि 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है।

लेनोवो इंडिया ने अपने वादे के मुताबिक ज़ेड2 प्लस को खरीदने पर कुछ खास ऑफर का ऐलान किया है। इनमें यात्रा ईकैश ऑफर शामिल है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को यात्राडॉटकॉम से 15,000 यात्रा ईकैश मिलेगा जो 3 अक्टूबर 2016 तक यात्रा करने पर वैलिड हैं। इसके अलावा किंडल ईबुक्स पर 80 प्रतिशत तक छूट/अधिकतम 500 रुपये मिलेगी। यह ऑफर भी 3 अक्टूबर 2016 तक वैध है। इसके साथ ही अमेज़न ऐप से फोन खरीदने वाले ग्राहकों को मंगलवार तक 100 प्रतिशत कैशबैक मिलने का मौका भी मिल सकता है।
Advertisement

लेनोवो ज़ेड2 प्लस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर कंपनी की स्किन है। ज़ेड2 प्लस में गूगल नाउ लॉन्चर पहले इंस्टॉल आता है। लेनोवो ज़ेड2 प्लस डुअल सिम स्मार्टफोन में 5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 441 पीपीआई है। हैंडसेट 2.15 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नपैड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। ग्राहकों के पास रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट में से चुनने का विकल्प रहेगा। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। और दूसरे में 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज दिया गया है। 17,999 रुपये में ग्राहकों को 3 जीबी रैम मिलेगा। वहीं, 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है।

यह हैंडसेट एक्टिविटी ट्रैकिंग फ़ीचर से लैस है। कंपनी ने इसे यू-हेल्थ का नाम दिया है। इस फ़ीचर की मदद से लेनोवो ज़ेड2 प्लस स्टेप्स, कैलोरी और एक्टिव टाइम को ट्रैक करेगा। यह फ़ीचर बैकग्राउंड में काम करता रहेगा।
Advertisement

इसका रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए मौजूद है 8 मेगापिक्सल का सेंसर। 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, स्लो मोशन, टाइम लैप्स फ़ीचर से लैस है। इसकी बैटरी 3500 एमएएच की है। लेनोवो ने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो यह 4जी एलटीई, वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.1 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस है। इसके अलावा लेनोवो एक क्रोनो केस (1,299 रुपये), स्कलकैंडी एंडो ईयरफोन (1,299 रुपये) और 699 रुपे का स्टील्थ केस भी ऑफर कर रही है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Convenient size and good build quality
  • Excellent performance
  • Superb price
  • Decent battery life
  • Interesting home button tweaks
  • Bad
  • Sub-par camera
  • 960fps shooting is just a gimmick
  • No expandable storage
  • Fast Charge capable charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, Lenovo India, Lenovo Z2 Plus Price, Mobiles, Android, India, Zuk

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.