अब लेनोवो वाइब के5 नोट से आप कर पाएंगे एचडी वॉयस कॉल, अपडेट जारी

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2016 17:55 IST
अब आप लेनोवो वाइब के5 नोट स्मार्टफोन से वीओएलटीई (वॉयस ओवर एलटीई) कॉल कर पाएंगे। दरअसल, लेनोवो इंडिया ने इस स्मार्टफोन के लिए 4जी वॉयस ओवर एलटीई सपोर्ट जारी किया है। कंपनी के मुताबिक, सॉफ्टवेयर अपडेट को भारत में पिछले हफ्ते ही रोल आउट कर दिया गया था। यह भारत में हर यूज़र के लिए उपलब्ध है। यूज़र चाहें तो खुद ही सेटिंग्स में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। इसके लिए सेटिंग्स > अबाउट फोन > सिस्टम अपडेट में जाना होगा। नए अपडेट के बाद सॉफ्टवेयर वर्ज़न एस312 हो जाएगा।

इस सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद आप लेनोवो वाइब के5 नोट के जरिए रिलायंस जियो नेटवर्क पर एचडी वॉयस कॉल कर पाएंगे।


याद रहे कि लेनोवो ने वाइब के5 नोट स्मार्टफोन को भारत में 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह कीमत 3जी वेरिएंट की है। वहीं, 4 जीबी रैम वाला वेरिएंट 13,499 रुपये में मिलता है। लेनोवो वाइब के5 नोट की सबसे अहम खासियत फिंगरप्रिंट स्कैनर है जो रियर पैन कैमरा मॉड्यूल के नीचे मौजूद है। हैंडसेट में डॉल्बी एटमस टेक्नोलॉजी वाले स्पीकर भी दिए गए हैं। इस तकनीक का लुत्फ आपको 3.5 एमएम हेडफोन जैक में भी मिलता है।
Advertisement

(पढ़ेंः लेनोवो वाइब के5 नोट की पहली झलक)

लेनोवो वाइब के5 नोट स्मार्टफोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रैम के तौर पर यूज़र के पास 3 या 4 जीबी में से चुनने का विकल्प रहेगा। ग्राफिक्स के लिए माली टी860 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

लेनेवो वाइब के5 नोट एक 4जी डुअल-सिम (नैनो) फोन है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। लेनेवो वाइब के5 नोट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो पीडीएएफ ऑटोफोकस, एफ/2.2 अपर्चर और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी10

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.