लेनोवो वाइब के5 नोट पर सीमित समय के लिए मिल रही है छूट

लेनोवो वाइब के5 नोट पर सीमित समय के लिए मिल रही है छूट
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट ने गुरुवार को लेनोवो वाइब के5 नोट स्मार्टफोन के सभी वेरिएंट पर सीमित समय के लिए 500 रुपये का डिस्काउंट देने का ऐलान किया। लेनोवो वाइब के5 नोट को अभी फ्लिपकार्ट से 500 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन का 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये, 4 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये और 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है। ये सभी वेरिएंट ग्रे, सिल्वर और गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेंगे।

याद दिला दें, कि लेनोवो ने पिछले साल अगस्त में वाइब के5 नोट लॉन्च किया था। पहले इसका 3 जीबी रैम/4 जीबी रैम वेरिएंट को 32 और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ क्रमशः 11,999 रुपये और 13,499 रुपये में उपलब्ध कराया गया था। फरवरी में, लेनोवो ने इस फोन का 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 12,499 रुपये में पेश किया था।

डुअल सिम वाला के5 नोट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। लेनोवो वाइब के5 नोट पूरी तरह से मेटल बॉडी वाला स्मार्टफोन है। यह पिछले साल लॉन्च किए गए लेनोवो वाइब के4 नोट का अपग्रेडेड वेरिएंट है। इस हैंडसेट की एक और खासियत फिंगप्रिंट सेंसर है जो रियर पैनल पर कैमरे के नीचे मौजूद है। हैंडसेट में डॉल्बी एटमस स्पीकर हैं जो के4 नोट की भी अहम ख़ासियतों में से एक है। लेनोवो वाइब के5 नोट स्मार्टफोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रैम के तौर पर यूज़र के पास 3 या 4 जीबी में से चुनने का विकल्प रहेगा। ग्राफिक्स के लिए माली टी860 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

लेनोवो वाइब के5 नोट एक 4जी डुअल-सिम (नैनो) फोन है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। लेनोवो वाइब के5 नोट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो पीडीएएफ ऑटोफोकस, एफ/2.2 अपर्चर और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। इस हैंडसेट में भारत में इस्तेमाल किए जा रहे 4जी एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीआरएस/ एज, 3जी, ए-जीपीएस, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी और एफएम रेडियो शामिल हैं। के5 नोट में डिजिटल कंपास, एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी और एंबियंट लाइट सेंसर भी हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी10
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  3. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  4. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  5. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  6. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  7. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  8. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  9. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  10. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »