लेनोवो फैब 2 मंगलवार को भारत में होगा लॉन्च

लेनोवो फैब 2 मंगलवार को भारत में होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • लेनोवो फैब 2 मंगलवार को भारत में लॉन्च होगा
  • फैब 2 प्लस को भारत में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है
  • इस फोन में 3 जीबी रैम है
विज्ञापन
लेनोवो मंगलवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। लेनोवो फैब 2 स्मार्टफोन टैंगो प्रोजेक्ट के तहत बनाए हुए फैब 2 प्रो का नॉन-टैंगो वेरिएंट है। कंपनी ने 6 दिसंबर को होने वाले एक लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए हैं।

बता दें कि भारत में फैब 2 सीरीज़ के फैब 2 प्लस को पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया था। अभी टैंगो स्मार्टफोन फैब 2 प्रो के लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। मीडिया इनवाइट में कंपनी ने जानकारी दी है कि लेनोवो फैब 2 को भारत में 6 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह इवेंट नई दिल्ली में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। कंपनी ने इस इवेंट को वेबिनार नाम दिया है।
 

बता दें कि लेनोवो फैब 2 की कीमत अमेरिका में 199 डॉलर (करीब 13,500 रुपये) है। इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच एचडी डिस्प्ले है जबकि फैब 2 प्लस में फुल-एचडी डिस्प्ले दिया गया है। फैब 2 में क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी8735 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। इस फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। फैब 2 में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन को पावर देने के लिए 4050 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलता है। फैब 2 गनमेंटल ग्रे और शैंपेन गोल्ड कलर में मिलेगा। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर फोन की बिक्री व कीमत का पता नहीं चला है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी8735डी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »