लेनोवो फैब 2 भारत में आज होगा लॉन्च

लेनोवो फैब 2 भारत में आज होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • लेनोवो फैब 2 में 4050 एमएएच की बैटरी दी गई है
  • यह फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलता है
  • इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच एचडी डिस्प्ले है
विज्ञापन
लेनोवो मंगलवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन फैब 2 लॉन्च करेगी। लेनोवो फैब 2 स्मार्टफोन टैंगो प्रोजेक्ट के तहत बनाए हुए फैब 2 प्रो का नॉन-टैंगो वेरिएंट है। भारत में फैब 2 सीरीज़ के फैब 2 प्लस को पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया था।

बता दें कि कंपनी ने मंगलवार को होने वाले एक लॉन्च इवेंट के लिए हाल ही में मीडिया इनवाइट भेजकर जानकारी दी। कंपनी ने जानकारी दी कि लेनोवो फैब 2 को भारत में 6 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह इवेंट नई दिल्ली में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। कंपनी ने इस इवेंट को वेबिनार नाम दिया है। अभी टैंगो स्मार्टफोन फैब 2 प्रो के लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

बता दें कि लेनोवो फैब 2 की कीमत अमेरिका में 199 डॉलर (करीब 13,500 रुपये) है। इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच एचडी डिस्प्ले है जबकि फैब 2 प्लस में फुल-एचडी डिस्प्ले दिया गया है। फैब 2 में क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी8735 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। इस फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। फैब 2 में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन को पावर देने के लिए 4050 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलता है। फैब 2 गनमेंटल ग्रे और शैंपेन गोल्ड कलर में मिलेगा। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर फोन की बिक्री व कीमत का पता नहीं चला है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी8735डी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  3. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  4. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  5. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  6. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  8. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  10. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »