Lenovo और Motorola ने बढ़ाई अपने प्रोडक्ट्स की वारंटी

Lenovo और Motorola के अलावा हाल ही में OnePlus ने भी अपने स्मार्टफोन लाइनअप की वारंटी बढ़ाई है। वनप्लस ने अपने डिवाइस पर वारंटी और वापसी की अवधि 31 मई तक बढ़ाई है।

Lenovo और Motorola ने बढ़ाई अपने प्रोडक्ट्स की वारंटी

Samsung, Oneplus, Realme आदि ब्रांड्स ने भी प्रोडक्ट्स की वारंटी बढ़ाई है

ख़ास बातें
  • Lenovo और Motorola ने अपने डिवाइसों की वारंटी 31 मई तक बढ़ाई
  • Realme, Honor, Huawei भी उठा चुके हैं इसी तरह का कदम
  • Samsung ने ना केवल स्मार्टफोन बल्कि अपने सभी प्रोडक्ट्स की वारंटी बढ़ाई
विज्ञापन
Lenovo और Motorola ने शुक्रवार को घोषित किया है कि कंपनी 31 मई तक अपने प्रोडक्ट्स की ग्लोबल वारंटी को बढ़ा रही है। प्रोडक्ट वारंटी में यह बढ़ोतरी लेनोवो और मोटोरोला स्मार्टफोन और एक्सेसरीज पर लागू है, जिनकी वारंटी 15 मार्च से 20 अप्रैल के बीच समाप्त हो रही थी। COVID-19 महामारी के बीच कंपनी ने अपने प्रोडक्ट्स पर लगभग 75 दिनों की मुफ्त बढ़ोतरी कर रही है। इससे लेनोवो या मोटोरोला डिवाइस रखने वाले यूज़र्स अपने स्मार्टफोन में आने वाली समस्याओं को आगे जाके आराम से ठीक करा सकते हैं।

स्मार्टफोन पर वारंटी को बढ़ा कर, Lenovo और Motorola भी अन्य स्मार्टफोन कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने हाल ही में इस तरह का कदम उठाया है। Huawei और Honor ने भी अपने प्रोडक्ट्स की वारंटी को बढ़ा दिया है और इसी प्रकार Realme ने भी अपने ग्राहकों को उनके डिवाइस पर मुफ्त में अतिरिक्त वारंटी का लाभ दिया है। 

हाल ही में OnePlus ने भी अपने स्मार्टफोन लाइनअप की वारंटी बढ़ाई है। वनप्लस ने अपने डिवाइस पर वारंटी और वापसी की अवधि 31 मई तक बढ़ा दी है। दक्षिण कोरियाई दिग्गज Samsung ने भारत में अपने पूरे पोर्टफोलियो पर वारंटी कवरेज 31 मई तक बढ़ा दिया है। सैमसंग के इस वारंटी विस्तार में सैमसंग स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्टवॉच, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एयर कंडिशनर और टीवी सेट भी शामिल हैं।

चल रहे COVID-19 महामारी के दौरान कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों का यह फैसला तारीफे काबिल कदम है। इससे घर में बैठ कर लॉकडाउन झेल रहे ग्राहकों को काफी मदद मिलेगी, क्योंकि इस समय कोरोनावायरस माहामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अधिकतर सरकारी और गैर-सरकारी कंपनियां ऑपरेट नहीं कर रही हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »