OnePlus ने वारंटी और रिटर्न की समयसीमा बढ़ाई, लॉकडाउन के चलते लिया फैसला

OnePlus की बढ़ी हुई समयसीमा उन सभी प्रोडक्ट्स पर लागू होगी, जिनकी वारंटी 1 मार्च से 30 मई के बीच खत्म हो रही है।

OnePlus ने वारंटी और रिटर्न की समयसीमा बढ़ाई, लॉकडाउन के चलते लिया फैसला

OnePlus के साथ कई अन्य कंपनियों ने भी बढ़ाई वारंटी की समयसीमा

ख़ास बातें
  • रिटर्न और रिप्लेसमेंट के लिए OnePlus ने किया नई टीम का गठन
  • वनप्लस लेकर आई है 'बेकअप डिवाइस प्रोग्राम'
  • Covid-19 की वजह से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है भारत
विज्ञापन
OnePlus ने बुधवार को ऐलान किया कि कंपनी अपने सभी प्रोडक्ट्स की वारंटी समयसीमा 31 मई तक बढ़ाने जा रही है। बढ़ी हुई समयसीमा वनप्लस के उन सभी प्रोडक्ट्स पर लागू होगी, जिनकी वारंटी 1 मार्च से 30 मई के बीच खत्म हो रही है। कंपनी ने वारंटी के साथ-साथ डिवाइस के रिटर्न और रिप्लेसमेंट की समयसीमा भी 15 से 30 दिन आगे बढ़ा दी है, इसके अलावा कंपनी सभी रिटर्न, रिप्लेसमेंट्स और रिपेयर्स पर टू-वे शिपिंग फ्री दे रही है। कंपनी द्वारा यह फैसला उस वक्त लिया गया है, जब पूरी दुनिया Covid-19 यानी कोरोना वायरस जैसी महामारी से गुज़र रही है।  

हाल ही में भारत सरकार ने पूरे देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया है, जिसका उद्देश्य है कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकना। इस फैसले की वजह से भारत में कई महत्वपूर्ण सेवाओं और सुविधाओं को भी रोक दिया गया है। ठीक इसी तरह OnePlus ने बुधवार को एक नोट ज़ारी करते हुए यह कहा कि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए कंपनी सुरक्षित और सुगम ग्राहक सेवा देने के लिए तत्काल एक्शन ले रही है।  

नोट में आगे कहा गया है कि कंपनी ने स्थानिय सरकार के मार्गदर्शन के सभी उपाय अपनाए है, जिसमें साफ-सफाई से लेकर वर्क फ्रॉम होम तक शामिल है।

वनप्लस ने यह भी ऐलान किया कि कंपनी ने एक खास टीम का भी गठन किया है, जो खासतौर पर वारंटी और रिप्लेसमेंट से संबंधित काम पर ध्यान लगाएंगे।

वनप्लस के इस नोट में यह भी कहा गया है कि "इसके अलावा, हम 'बेकअप डिवाइस प्रोग्राम' पर भी काम कर रहे हैं, जो आपको अपने करीबियों से कनेक्टेड रखने  में मदद करेगा उस दौरान जब आपका फोन रिपेयर होने के लिए गया हो। शुरुआत में यह बैकअप डिवाइस प्रोग्राम पायलट स्टेज पर यूरोप और उत्तरी अमेरिका में सीमित स्टॉक के साथ उपलब्ध होगा।"
 


इस वक्त भारत में 14 अप्रैल तक के लॉकडाउन को देखते हुए अन्य टेक कंपनियों ने भी इसी तरह वारंटी की समयसीमा को आगे बढ़ा दिया है। इसके साथ ही इस कारण कई फोन लॉन्च भी रद्द किया गया है।

अपने प्रोडक्ट्स का वारंटी स्टेटस जानने के लिए भारतीय यूज़र्स कंपनी की वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके अलाव वनप्लस की वेबसाइट पर मौजूद हेल्पलाइन नंबर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus Warranty, Coronavirus, Novel Coronavirus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »