Coronavirus Lockdown: Realme ने दी राहत, बढ़ाई वारंटी और रिप्लेसमेंट की समयसीमा

Covid-19 यानी कोरोनावायरस के खतरे के चलते भारत सरकार ने 21 दिनों तक का लॉकडाउन पूरे देशभर में लागू किया है, इस वजह से ही Realme ने उठाया है यह कदम।

Coronavirus Lockdown: Realme ने दी राहत, बढ़ाई वारंटी और रिप्लेसमेंट की समयसीमा

Realme ने बंद किए अपने डिवाइस के प्रोडक्शन

ख़ास बातें
  • कुछ रियलमी प्रोडक्ट्स पर बढ़ी रिप्लेसमेंट समयसीमा
  • Realme प्रोडक्ट्स पर 31 मई तक मिलेगी वारंटी
  • Huawei और Honor ने भी बढ़ाई वारंटी समयसीमा
विज्ञापन
Realme India ने गुरुवार ऐलान किया कि वह अपने सभी प्रोडक्ट्स की वारंटी समयसीमा 31 मई तक बढ़ाने जा रही है। बढ़ी हुई समयसीमा उन सभी स्मार्टफोन, वियरेबल और अन्य रियलमी प्रोडक्ट्स के लिए है जिनकी वारंटी इस साल 20 मार्च से लेकर 20 अप्रैल के बीच में खत्म हो रही है। रियलमी ने अपने नोट में यह भी साफ किया है कि न केवल वारंटी की समयसीमा बल्कि रिप्लेसमेंट की भी समयसीमा को 30 दिनों के लिए बढ़ाया जा रहा है। बढ़ी हुई रिप्लेसमेंट समयसीमा उन प्रोडक्ट्स पर उपलब्ध होगी, जिन्हें 15 मार्च से 30 अप्रैल के बीच खरीदा गया है। कंपनी ने हाल ही में घोषणा की थी कि भारत में 14 अप्रैल तक हुए लॉकडाउन की वजह से वह अभी कोई डिवाइस नहीं लॉन्च करने वाली।

कोरोनावायरस के कहर को देखते हुए हाल ही में भारत सरकार ने पूरे देश में 21 दिनों तक का लॉकडाउन घोषित किया था, ताकि यह जानलेवा वायरस देशभर में अपने पैर न पसार सके। इस वजह से भारत में कई सुविधाएं व सेवाएं रोक दी गई हैं। इस बाबत Realme ने भी देश में अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स को कुछ समय के लिए बंद कर दिया है, ताकि 'वर्कफोर्स की सुरक्षा' का ध्यान रखा जा सके। कंपनी ने अगले नोटिस तक अगामी Realme Narzo सीरीज़ के लॉन्च को भी रद्द कर दिया है।

रियलमी के सीईओ माधव सेठ ने गुरुवार को ट्विटर के जरिए यह खबर साझा की। उन्होंने कहा कि यह कदम 'मुश्किल की इस घड़ी में' रियलमी यूज़र्स के समर्थन में उठाया जा रहा है। अपने ट्वीट के जरिए माधव सेठ ने बार-बार लोगों से घरों में रहने की अपील भी की।

गुरुवार को रियलमी के अलावा भी कई कंपनियों ने वारंटी की समयसीमा आगे बढ़ाने का ऐलान किया। इसमें Huawei और उसका सब-ब्रांड Honor भी शामिल है।

यूज़र अपने प्रोडक्ट की वारंटी स्टेटस जानने के लिए रियलमी की अधिकारिक वेबसाइट का रूख कर सकते हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए वह रियलमी की हेल्पलाइन नंबर या फिर चैट सपोर्ट विकल्प का भी सहारा ले सकते हैं।

आने वाले कुछ महीनों में रियलमी अपने स्मार्टफोन के अलावा भी कई अन्य प्रोडक्ट्स से पर्दा उठा सकती है। बुधवार को AMA सेशन के दौरान सेठ ने अगामी रियलमी स्मार्टवॉच का खुलासा किया था।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks good, built well
  • Excellent battery life
  • Very good value for money
  • कमियां
  • Average overall camera quality
  • Bloatware and spammy notifications
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी80
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Madhav Sheth, Realme Warranty
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »