लेनोवो के6 पावर की बिक्री आज से होगी शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2016 09:39 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो के6 पावर की कीमत 9,999 रुपये है
  • यह फोन फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
  • के6 पावर में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है
चीनी पीसी और स्मार्टफोन निर्माता लेनोवो ने पिछले हफ्ते भारत में अपना नया स्मार्टफोन के6 पावर लॉन्च किया था। इस फोन में 4000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। लेनोवो के6 पावर की कीमत 9,999 रुपये है। और इसकी बिक्री मंगलवार से फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। कंपनी ने फोन के साथ दिए जा रहे लॉन्च ऑफर की जानकारी भी विस्तार से दी।

लेनोवो के6 पावर (पहली झलक) मंगलवार को एक्सचेंज ऑफर के साथ मिलेगा। इस ऑफर के तहत ग्राहक अपने पुराने स्मार्टफोन के साथ 8,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। इसके अलावा ग्राहकों को सेल की शुरुआत के समय नोटिफाई भी किया जा सकता है। 100 रजिस्टर्ड ग्राहकों को 10,000 रुपये तक के फ्लिपकार्ट गिफ्ट वाउचर जीतने का मौका मिलेगा।

इसके अलावा मोटो पल्स 2 हेडफोन को फोन के साथ 499 रुपये में खरीदा जा सकेगा जबकि इसकी वास्तविक कीमत 1,499 रुपये है। इसके अलावा ईएमआई प्लान 485 रुपये प्रति महीने से शुरू होते हैं। गौर करने वाली बात है कि ये ऑफर पहले स्टॉक तक के लिए हैं। स्टॉक खत्म होने के बाद फोन की बिक्री दोबारा शुरू होने पर कोई ऑफर नहीं मिलेगा।

याद रहे कि लेनोवो के6 पावर स्मार्टफोन को सबसे पहले आईएफए 2016 ट्रेड शो में लॉन्च किया गया था। इसकी सबसे अहम खासियत 4000 एमएएच की बैटरी है।
Advertisement

लेनोवो के6 पावर में 5 इंच फुल एचडी (1920x1090 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। लेनोवो के इस फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ के ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। स्टोरेज 32 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाया जा सकेगा।
Advertisement

इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ सोनी आईएमएक्स258 सेंसर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह पीडीएएफ, प्रो मोड, स्लो मोशन और टाइम लैप्स फ़ीचर से लैस है। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरे में एक ऑटो ब्यूटिफिकेशन मोड भी है। आप फिंगरप्रिंट सेंसर से सेल्फी ले पाएंगे।

कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 और जीपीएस जैसे फ़ीचर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good looks and build quality
  • Decent display
  • Excellent battery life
  • Bad
  • No fast charging support
  • Cameras could have been better
  • No dedicated microSD card slot
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.