लेनोवो के6 पावर के साथ पहले दिन मिलेगा एक्सचेंज ऑफर, और भी कई छूट

लेनोवो के6 पावर के साथ पहले दिन मिलेगा एक्सचेंज ऑफर, और भी कई छूट
ख़ास बातें
  • 9,999 रुपये का यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
  • हैंडसेट की बिक्री ओपन सेल में 6 दिसंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी
  • फ्लिपकार्ट लॉन्च के दिन लेनोवो के6 पावर के साथ एक्सचेंज ऑफर देगी
विज्ञापन
लेनोवो ने पिछले हफ्ते के6 पावर बजट स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। 9,999 रुपये का यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। हैंडसेट की बिक्री ओपन सेल में 6 दिसंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। अब लेनोवो ने इस दिन ग्राहकों को मिलने वाले ऑफर का खुलासा किया है। के6 पावर स्मार्टफोन के साथ एक्सचेंज ऑफर मिलेगा और कई एक्सेसरी पर छूट भी दी जा रही है।

फ्लिपकार्ट लॉन्च के दिन लेनोवो के6 पावर के साथ एक्सचेंज ऑफर देगी। पुराने फोन को एक्सचेंज करके ग्राहक 8,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। इसका मतलब है कि उपयुक्त फोन के एक्सचेंज के साथ यह 1,999 रुपये में आपका हो जाएगा। सेल की शुरुआत से पहले यूज़र रजिस्टर कर सकते हैं। 100 लकी रजिस्टर ग्राहकों के पास 10,000 रुपये का फ्लिपकार्ट गिफ्ट वाउचर जीतने का मौका होगा।

इसके अलावा मोटो पल्स 2 हेडफोन को फोन के साथ 499 रुपये में खरीदा जा सकेगा जबकि इसकी वास्तविक कीमत 1,499 रुपये है। इसके अलावा ईएमआई प्लान 485 रुपये प्रति महीने से शुरू होते हैं। गौर करने वाली बात है कि ये ऑफर पहले स्टॉक तक के लिए हैं। स्टॉक खत्म होने के बाद फोन की बिक्री दोबारा शुरू होने पर कोई ऑफर नहीं मिलेगा।

याद रहे कि लेनोवो के6 पावर स्मार्टफोन को सबसे पहले आईएफए 2016 ट्रेड शो में लॉन्च किया गया था। इसकी सबसे अहम खासियत 4000 एमएएच की बैटरी है।

लेनोवो के6 पावर में 5 इंच फुल एचडी (1920x1090 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। लेनोवो के इस फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ के ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। स्टोरेज 32 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाया जा सकेगा।

इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ सोनी आईएमएक्स258 सेंसर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह पीडीएएफ, प्रो मोड, स्लो मोशन और टाइम लैप्स फ़ीचर से लैस है। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरे में एक ऑटो ब्यूटिफिकेशन मोड भी है। आप फिंगरप्रिंट सेंसर से सेल्फी ले पाएंगे।

कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 और जीपीएस जैसे फ़ीचर है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good looks and build quality
  • Decent display
  • Excellent battery life
  • कमियां
  • No fast charging support
  • Cameras could have been better
  • No dedicated microSD card slot
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »