• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • लेनेवो वाइब के5 नोट स्मार्टफोन हुआ टीना पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें लीक

लेनेवो वाइब के5 नोट स्मार्टफोन हुआ टीना पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें लीक

लेनेवो वाइब के5 नोट स्मार्टफोन हुआ टीना पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें लीक
विज्ञापन
लेनेवो ने पिछले हफ्ते ही अपने वाइब के4 नोट स्मार्टफोन से पर्दा उठाया था। इस बीच हैंडसेट के अगले वर्ज़न से जुड़ी खबरें सुर्खियों का हिस्सा बन गई हैं। दरअसल, लेनेवा के एक नए स्मार्टफोन को चीन की टेलीकम्युनिकेशन सर्टिफिकेशन ऑथोरिटी टीना द्वारा पास किया गया है। इसे लेनेवो वाइब के5 नोट बताया जा रहा है। लिस्टिंग से हैंडसेट के कुछ स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन का खुलासा हुआ है।

लिस्टिंग में स्मार्टफोन का मॉडल नंबर K52t38 है। लेनेवो के5 नोट में फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इसमें 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित इस स्मार्टफोन के दो वेरिएंट होंगे- 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज व 4 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज व 2 जीबी रैम।

जानकारी दी गई है कि लेनेवो के5 नोट में 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। इसका डाइमेंशन 152x75.7x8.49 मिलीमीटर है और वज़न 165 ग्राम। यह 4जी एलटीई नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। इसमें 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है।

K52t38 स्मार्टफोन दिखने में शाओमी रेडमी नोट 3 और कुछ मेज़ू स्मार्टफोन जैसा है। होम बटन, मल्टी-विंडो बटन और बैक बटन, डिस्प्ले के नीचे मौजूद हैं। दायीं तरफ पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर है और स्पीकर ग्रिल निचले हिस्से में हैं। चौंकाने वाली बात है कि वाइब के4 नोट डुअल फ्रंट स्पीकर के साथ आता है, जबकि टीना पर लिस्ट किए गए हैंडसेट में यह फ़ीचर नहीं मौजूद है।

याद दिला दें कि लेनेवो वाइब के4 नोट 5.5 इंच के फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले से लैस है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम है। स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  2. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  3. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  4. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  5. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  6. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  7. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  8. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  9. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
  10. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »