Lava Z61 Pro, Lava A5 और Lava A9 को मिला तिरंगा अवतार, जानें कीमत

Lava Z61 Pro के 2 जीबी + 16 जीबी वेरिएंट की कीमत 5,777 रुपये है और यह शैंपेन गोल्ड रंग में आता है और इसमें #ProudlyIndian लोगो लगा हुआ है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 10 अगस्त 2020 16:47 IST
ख़ास बातें
  • Lava Z6 Pro ProudlyIndian एडिशन को शैंपेन गोल्ड रंग में किया गया है लॉन्च
  • तिरंगा अवतार में लॉन्च हुए हैं Lava A5 और Lava A9 फीचर फोन
  • तीनों स्पेशल एडिशन Flipkart और ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए बेचे जाएंगे

Lava Z61 Pro ProudlyIndian स्पेशल एडिशन की भारत में कीमत 5,777 रुपये है

Lava Z61 Pro, Lava A5 और Lava A9 को भारत में 74वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में 'ProudlyIndian' स्पेशल एडिशन मिला है। लिमिटेड एडिशन वाले ये नए फोन केवल दिखने में अलग है। स्पेसिफिकेशन के मामले में तीनों फोन स्टैंडर्ड एडिशन के समान हैं। नए एडिशन के पीछे की ओर भारतीय तिरंगे से प्रेरित डिज़ाइ दिया गया है और साथ ही #ProudlyIndian लोगो भी कुरेदा गया है। इनमें से जुलाई 2020 में लॉन्च किए गए Lava Z61 Pro को शैम्पेन गोल्ड रंग और #ProudlyIndian लोगो के साथ पेश किया गया है, जबकि अन्य दो फोन तिरंगे के रंग वाले बैक पैनल के साथ आते हैं। कंपनी का कहना है कि तीनों मॉडल जल्द ही आउटलेट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
 

Lava Z61 Pro, Lava A5, Lava A9: Price in India

लावा ज़ेड61 प्रो के 2 जीबी + 16 जीबी वेरिएंट की कीमत 5,777 रुपये है और यह शैंपेन गोल्ड रंग में आता है और इसमें #ProudlyIndian लोगो लगा हुआ है। इसे मूल रूप से जुलाई की शुरुआत में दो रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया था, जिनमें एम्बर रेड और मिडनाइट ब्लू शामिल हैं।
Advertisement

वहीं, लावा ए5 और लावा ए9 फोन को तिरंगे के रंगों वाला बैक पैनल मिलता है। Lava A5 की कीमत 1,333 रुपये है, जबकि Lava A9 की कीमत 1,574 रुपये है।

लावा का कहना है कि तीनों फोन जल्द ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे कि फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। खबर को लिखते समय तक Lava A5 और Lava A9 के प्राउडलीइंडियन वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध थे।
Advertisement
 

Lava Z61 Pro specifications

डुअल-सिम लावा ज़ेड61 प्रो में 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है। टॉप और बॉटम पर चौड़े बॉर्डर हैं। फोन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज दी गई है। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Lava Z61 Pro में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। आगे की तरफ 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह सेल्फी कैमरा टॉप बेज़ल में छिपा हुआ है। कैमरा फीचर्स में पोर्ट्रेट मोड, बोकेह, बर्स्ट मोड, पनोरमा, फिल्टर्स, ब्यूटी मोड, एचडीआर और नाइट मोड शामिल हैं।
Advertisement

लावा ज़ेड61 प्रो की बैटरी 3,100 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर्स में ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई, जीपीएस, यूएसबी ओटीजी और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। लावा ज़ेड61 प्रो में कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। लेकिन इसमें सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक है।
 

Lava A5 specifications

डुअल-सिम लावा ए5 में 2.4 इंच का क्यूवीजीए (240x320 पिक्सल) डिस्प्ले और बैक पर सिंगल 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा है। डिवाइस के स्टोरेज को 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और 1,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है और कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में तीन दिनों तक चल सकता है। फोन 123x51x12.85 मिलीमीटर डाइमेंशन के साथ आता है।
Advertisement
 

Lava A9 specifications

डुअल-सिम लावा ए9 फीचर फोन में 2.8 इंच का क्यूवीजीए (240x320 पिक्सल) डिस्प्ले और पीछे की तरफ 1.3 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। आपको 32 जीबी तक स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एफएम रेडियो और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर्स मिलते हैं। Lava A9 में 1,700 एमएएच बैटरी शामिल है और कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में छह दिनों तक चल सकती है। फोन 131x56.9x12 मिलीमीटर डाइमेंशन के साथ आता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3100 एमएएच

ओएस

Android
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lava Z61 Pro, Lava Z61 Pro proudlyindian edition
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  4. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  5. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  6. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  7. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  8. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  9. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  10. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.