Lava की लंबे समय बाद मार्केट में वापसी, Lava Z61 Pro 5,774 रुपये में लॉन्च

Lava Z61 Pro फोन को फ्लिपकार्ट व अमेज़न पर उपलब्ध कराया जाएगा। यह जल्द ही ऑफलाइन मार्केट में भी बिकेगा।

Lava की लंबे समय बाद मार्केट में वापसी, Lava Z61 Pro 5,774 रुपये में लॉन्च
ख़ास बातें
  • लावा ज़ेड61 प्रो की बैटरी 3,100 एमएएच की है
  • लावा ज़ेड61 प्रो में 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है
  • इसमें सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक है
विज्ञापन
Lava Z61 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। लावा मोबाइल्स के इस बजट स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में ट्रेडिशनल बेज़ल्स हैं। यानी डिस्प्ले के चारो किनारे पर बॉर्डर चौड़े हैं। पिछले हिस्से पर कैपसूल की तरह का कैमरा मॉड्यूल है। लगता है कि लावा ज़ेड61 प्रो में कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन में 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ।
 

Lava Z61 Pro price in India, sale

लावा ज़ेड61 प्रो की कीमत 5,774 रुपये है। फोन दो ग्रेडिएंट फिनिश में आएगा- मिडनाइट ब्लू और एंबर रेड। Lava का कहना है कि फोन को फ्लिपकार्ट व अमेज़न पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसे जल्द ही ऑफलाइन मार्केट में भी उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Lava Z61 Pro specifications

डुअल-सिम लावा ज़ेड61 प्रो में 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है। टॉप और बॉटम पर चौड़े बॉर्डर हैं। फोन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज दी गई है। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Lava Z61 Pro में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। आगे की तरफ 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह सेल्फी कैमरा टॉप बेज़ल में छिपा हुआ है। कैमरा फीचर्स में पोर्ट्रेट मोड, बोकेह, बर्स्ट मोड, पनोरमा, फिल्टर्स, ब्यूटी मोड, एचडीआर और नाइट मोड शामिल हैं।

लावा ज़ेड61 प्रो की बैटरी 3,100 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर्स में ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई, जीपीएस, यूएसबी ओटीजी और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। लावा ज़ेड61 प्रो में कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। लेकिन इसमें सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  3. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  9. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  10. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »