4GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च होगा Lava Yuva Star 4G स्‍मार्टफोन!

Lava Yuva Star 4G में 6.75 इंच HD+ डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा, जोकि स्‍टैंडर्ड 60 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।

4GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च होगा Lava Yuva Star 4G स्‍मार्टफोन!

Photo Credit: @passionategeekz

Lava Yuva Star 4G में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। मेन सेंसर 13 मेगापिक्‍सल का होगा।

ख़ास बातें
  • Lava Yuva Star 4G के प्राइस और स्‍पेक्‍स हुए लीक
  • टिप्‍सटर पारस गुगलानी ने शेयर कींं डिटेल्‍स
  • 6 हजार रुपये की प्राइस कैटिगरी में लॉन्‍च होगा नया लावा फोन
विज्ञापन
Lava Yuva Star 4G Price : भारतीय ब्रैंड लावा (Lava) नए स्‍मार्टफोन्‍स पर काम कर रही है। इनमें Lava Yuva Star 4G का नाम सुर्खियां बटोर रहा है। यह कंपनी का बजट स्‍मार्टफोन हो सकता है। लावा ने इस फोन की कोई डिटेल अभी शेयर नहीं की है, पर टिप्‍सटर पारस गुगलानी ने कुछ इमेजेस शेयर की हैं। इनमें नए लावा फोन के रिटेल बॉक्‍स को देखा जा सकता है। उन्‍होंने कुछ पोस्‍टर इमेज भी शेयर की हैं, जिनसे फोन के स्‍पेक्‍स और प्राइस का खुलासा होता है।  

इन लीक्‍स पर भरोसा किया जाए तो Lava Yuva Star 4G में 6.75 इंच HD+ डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा, जोकि स्‍टैंडर्ड 60 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन में एक नॉच डिजाइन होगा जिसमें सेल्‍फी कैमरा फ‍िट होगा। सिक्‍योरिटी के लिए फेसअनलॉक का ऑप्‍शन और साइड-माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। 

Lava Yuva Star 4G के प्रोसेसर की सटीक जानकारी अभी नहीं है। इसमें 4जीबी रैम दी जा सकती है और इंटरनल स्‍टोरेज 64जीबी होगा। यह फोन एंड्रॉयड 14 गो एडिशन पर चल सकता है। गो एडिशन इस बात का संकेत है कि फोन में एंट्री लेवल प्रोसेसर ऑफर किया जाएगा। 

Lava Yuva Star 4G में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। मेन सेंसर 13 मेगापिक्‍सल का होगा। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्‍सल का होगा। लीक हुए रिटेल बॉक्‍स से पता चलता है कि नए लावा में 5 हजार एमएएच की बैटरी दी जाएगी जोकि 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 
Latest and Breaking News on NDTV

डिजाइन की बात करें तो फोन का बॉक्‍स एक फ्लैट ऐज वाली फोन की झलक दिखाता है। बैक साइड में ग्‍लॉसी फ‍िनिश नजर आ रही है। फोन की प्राइसिंग भी इसके पोस्‍टर में नजर आ रही है, जो 5999 रुपये है। गुगलानी के पोस्‍ट ने भले ही Lava Yuva Star 4G के स्‍पेक्‍स और प्राइस सामने रख दिए हैं, पर कंपनी ने ऑफ‍िशियली इस बारे में कुछ नहीं बताया है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »