• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • लावा वी2एस बजट स्मार्टफोन में है 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत

लावा वी2एस बजट स्मार्टफोन में है 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत

लावा वी2एस बजट स्मार्टफोन में है 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
विज्ञापन
लावा का नया स्मार्टफोन वी2एस भारत में दूसरे ऑनलाइन रिटेलर द्वारा बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन की कीमत 7,899 रुपये है लेकिन कंपनी ने अभी तक लावा वी2एस स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया है।

लावा वी2एस स्मार्टफोन का सबसे खास पीचर इसमें मौजूद एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। स्मार्टफोन में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी है। फोन के दूसरे खास फीचर इसका 4जी कनेक्टिविटी और भारतीय एलटीई बैंड सपोर्ट करना है।

इस कीमत पर लावा वी2एस की टक्कर इंटेक्सी एक्वा ग्लैम से होगी। इंटेक्स एक्वा ग्लैम में भी 7,690 रुपये की कीमत पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले लावा वी2एस को लेकर दावा किया गया है कि इसे एंड्रॉयड वी6.0 मार्शमैलो पर अपग्रेड किया जा सकता है। फोन में (720x1280 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 5 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले है जिसकी डेनसिटी 294पीपीआई है। डुअल-सिम लावा वी2एस स्मार्टफोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। हैंडसेट की बैटरी 2500 एमएएच है। लावा वी2एस का डाइमेंशन 141.6x70.8x8 मिलीमीटर और वजन 129 ग्राम है।

खबर लिखे जाने तक लावा वी2एस को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया गया है। फिलहाल, यह हैंडसेट ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर आइसी व्हाइट कलर में उपलब्ध है।

हाल ही में कंपनी की वेबसाइट पर लावा फ्लेयर एस1 और ए52 बजट स्मार्टफोन लिस्ट किये गए थे।

लावा फ्लेयर एस1 को 4,349 रुपये जबकि लावा ए52 को 3,599 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। लावा फ्लेयर एस1 दूसरे ऑनलाइन रिटेलर द्वारा 3,799 रुपये की कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »