लावा ए52 डुअल सिम एंड्रॉयड स्मार्टफोन हुआ लिस्ट, कीमत 3600 रुपये से कम

लावा ए52 डुअल सिम एंड्रॉयड स्मार्टफोन हुआ लिस्ट, कीमत 3600 रुपये से कम
विज्ञापन
लावा ने अपना बजट स्मार्टफोन ए52 3,599 रुपये की कीमत पर लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है लेकिन उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद है कि फोन जल्द ही बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

लावा ए52 डुअल-सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। फोन में 480x800 पिक्सल रिजॉल्यूशन का 4 इंच स्क्रीन है। 1.3 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर प्रोसेसर पर चलने वाले इस फोन में 512 एमबी रैम है। फोन में 4जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। स्मार्टफोन में में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरै 0.3 मेगापिक्सल है। फोन में 1200 एमएएच बैटरी दी गई है। बात करें कनेक्टिविटी की तो इस हैंडसेट में ब्लूटूथ, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी, जीपीआरएस/ईडीजीई और 3जी जैसे फीचर हैं। फोन का डाइमेंशन 123.5x63x10 मिलीमीटर है।

लावा फ्लेयर एस1 स्मार्टफोन की बिक्री दूसरे ऑनलाइन रिटेलर शुरू कर चुके हैं और इसके कुछ ही घंटों बाद नए लावा ए52 स्मार्टफोन की आधिकारिक लिस्टिंग की गई है। लावा फ्लेयर एस1 एक दूसरे ऑनलाइन रिटेलर द्वारा 3,799 रुपये की कीमत पर बेचा रहा है।

भारतीय कंपनी लावा के फ्लेयर एस1 स्मार्टफोन में का रियर पैनल पैनल टेक्सचरयुक्त मेटल फिनिश से बना है। फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। इस डुअल-सिम हैंडसेट में (480x854 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 4.5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीएए टीएफटी डिस्प्ले है। फ्लेयर एस1 स्मार्टफोन 1.3 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर प्रोसेसर पर चलता है। फोन मं 512 एमबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 3.2 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 1750 एमएएच की बैटरी के 2जी नेटवर्क पर 13 घंटे टॉक टाइम और 3जी नेटवर्क पर 9 घंटे तक का टॉक टाइम देने की बात कही गई है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो फ्लेयर एस1 स्मार्टफोन में जीपीआरएस/ईडीजीई, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन के साथ हॉटस्पॉट जैसे फीचर हैं। इसके अलावा ब्लूटूथ वी4.0, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी 2.0, यूएसबी-ओटीजी जैसे फीचर भी दिये गए हैं। फोन का डाइमेंशन 135x67x9.05 मिलीमीटर और वजन 143 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  2. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  3. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  4. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  5. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  6. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  7. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  8. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  9. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  10. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »