लावा फ्लेयर एस1 ऑनलाइन उपलब्ध, कीमत 3,799 रुपये

लावा फ्लेयर एस1 ऑनलाइन उपलब्ध, कीमत 3,799 रुपये
विज्ञापन
लावा ने ने अपना नया बजट स्मार्टफोन फ्लेयर एस1 लॉन्च कर दिया है। यह मोबाइल लावा की वेबसाइट पर 4,349 रुपये की कीमत पर ब्लैक और शैंपेन गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। लावा फ्लेयर एस1 एक दूसरे ऑनलाइन रिटेलर द्वारा 3,799 रुपये की कीमत पर बेचा रहा है।

भारतीय कंपनी लावा के फ्लेयर एस1 स्मार्टफोन में का रियर पैनल पैनल टेक्सचरयुक्त मेटल फिनिश से बना है। फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। इस डुअल-सिम हैंडसेट में (480x854 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 4.5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीएए टीएफटी डिस्प्ले है। फ्लेयर एस1 स्मार्टफोन 1.3 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर प्रोसेसर पर चलता है। फोन मं 512 एमबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 3.2 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 1750 एमएएच की बैटरी के 2जी नेटवर्क पर 13 घंटे टॉक टाइम और 3जी नेटवर्क पर 9 घंटे तक का टॉक टाइम देने की बात कही गई है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो फ्लेयर एस1 स्मार्टफोन में जीपीआरएस/ईडीजीई, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन के साथ हॉटस्पॉट जैसे फीचर हैं। इसके अलावा ब्लूटूथ वी4.0, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी 2.0, यूएसबी-ओटीजी जैसे फीचर भी दिये गए हैं। फोन का डाइमेंशन 135x67x9.05 मिलीमीटर और वजन 143 ग्राम है।

इससे पहले इसी महीने लावा ने आइरिस फ्यूल 2 स्मार्टफोन को 4,444 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था। यह डुअल सिम लावा स्मार्टफोन एंड्रॉयड लॉलीपॉप पर चलता है। फोन में 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 196पीपीआई है। 512 एमबी की रैम के साथ यह स्मार्टफोन 1.3 गीगाहर्टज़ पर चलने वाले क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ आता है।

लावा आइरिस फ्यूल एफ2 में 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके साथ ही फोन में वीजीए (0.3-मेगापिक्सल) फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। फोन में 3000 एमएएच की लीथियम-आयन पॉलीमर बैटरी है जो कम कीमत वाले इस फोन को खास बनाती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »