• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • इंटेक्स एक्वा ग्लैम स्मार्टफोन लॉन्च, 8 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से है लैस

इंटेक्स एक्वा ग्लैम स्मार्टफोन लॉन्च, 8 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से है लैस

इंटेक्स एक्वा ग्लैम स्मार्टफोन लॉन्च, 8 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से है लैस
विज्ञापन
इंटेक्स ने अपना एक्वा ग्लैम स्मार्टफोन 7,690 रुपये में लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे महिलाओं के लिए डेवलप किया गया 'पहला स्मार्टफोन' बताया है। इस बजट फोन की सबसे अहम खासियत है 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा। इसके अलावा स्मार्टफोन के साइड पैनल में स्वारोवस्की क्रिस्टल का इस्तेमाल किया गया है और यह पिंक व शैंपेन कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। डिवाइस में महिलाओं के लिए कई खास ऐप्स पहले से इंस्टॉल होंगे।

इंटेक्स एक्वा ग्लैम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें 4.7 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6580 चिपसेट और 1जीबी रैम के साथ आएगा। 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के अलावा इसमें डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। रियर कैमरे में पनोरमा, फेस ब्यूटी मोड, लाइव फोटो मोड, गेस्चर मोड, स्माइल शॉट, एचडीआर, फेस डिटेक्शन और वॉयस कैपचर फ़ीचर दिए गए हैं। फ्रंट कैमरे के साथ एंटी-शेक फ़ीचर मौजूद होगा।

एक्वा ग्लैम 8जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस को पावर देगी इसमें मौजूद 1850एमएएच की बैटरी। कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो डिवाइस 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी के साथ आएगा। फोन का वज़न 116.2 ग्राम है और डाइमेंशन 139.3x69x7.4 मिलीमीटर। यह मीडियाटेक के हॉटनॉट फाइल ट्रांसफर टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। इसके अलावा स्मार्ट वेक फ़ीचर भी मौजूद होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 5000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Bold N2 Lite लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Artemis II Launch: जानें NASA के SLS रॉकेट की ताकत, जिससे आज शुरू होगा नया Moon मिशन
  3. Ray-Ban Meta Optics Styles लॉन्च, 12MP कैमरा के साथ धांसू AI फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  4. Redmi 15A 5G vs Realme P4 Lite 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट
  5. Oracle layoffs: एक Email, और 30 हजार नौकरियां खत्म! 12 हजार भारत से
  6. 16 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन, जानें पूरा ऑफर
  7. HMD जल्द लॉन्च करेगा 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन? लीक हुई Crest 2 Pro की डिटेल्स
  8. देसी WhatsApp राइवल Arattai में नया फीचर, फोटो से बनेंगे स्टिकर
  9. ड्राइविंग के दौरान चैट होगी और आसान, आ रहा है WhatsApp CarPlay ऐप!
  10. Instagram पर पैसे देने वाले चोरी-छिपे देख सकेंगे Story? पेड सब्सक्रिप्शन ला रहा है Meta
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »